ये धांसू मोबाइल आज हुआ लॉन्च, कल से खरीद सकेंगे आप
नई दिल्ली। कूलपैड ने भारत में अपना नोट 5 लाइट सी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कूलपैड का यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन उपलब्ध होगा। यह फोन कल यानी शनिवार, 5 अगस्त से बिकना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

7,777 रुपए है कीमत
कूलपैड का यह स्मार्टफोन सिर्फ 7,777 रुपए का है, जो दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसका एक वैरिएंट ग्रे कलर का होगा और दूसरा गोल्ड कलर में होगा। इसकी बिक्री दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कुल 8 राज्यों में 3000 से भी अधिक मल्टीब्रांड आउटलेट से की जाएगी।

ये हैं इसके शानदार फीचर
यह फोन एंड्रायड नोगट 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें कैमरे से नीचे फिंगर प्रिंट स्कैनर लगा होगा। फोन में दो सिम लगाने की सुविधा मिलेगी। इसकी स्क्रीन 5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। इस फोन में 2 जीबी की रैम है, जबकि 16 जीबी की मैमोरी है। इसके अलावा आप चाहें तो 64 जीबी तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी इसमें लगा सकते हैं।

कैमरा भी दमदार
कूलपैड नोट 5 लाइट सी मोबाइल का कैमरा भी काफी दमदार है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की बैटरी 2500 mAh की है। वजन की बात करें तो इसका वजन सिर्फ 139 ग्राम है। कुल मिलाकर यह फोन अपने फीचर्स के हिसाब से सही कीमत में मिल रहा है।
(नोट- सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं)












Click it and Unblock the Notifications