खुशखबरी: LPG सिलेंडर की कीमत में 133 रुपए की गिरावट, ये रही वजह
Recommended Video

नई दिल्ली। एलपीजी गैंस सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 133 रुपए नीचे आ गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत गिरने के बाद बिना सब्सिडी वाले गैंस सिलेंडर की कीमत में 133 रुपए की कटौती की गई।वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 6.52 रुपए की गिरावट आई है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू हो जाएगी।

कल से इस कीमत में मिलेगा सिलेंडर
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव के बाद 1 दिसंबर से सिलेंडर नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर अब 942.50 रुपए के बजाए 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर मिलेंगे तो वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1 दिसंबर से 507.42 रुपए की जगह 500.90 रुपए हो जाएगी।

क्यों आई कीमत में गिरावट?
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत घटने से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूत स्थिति की वजह से कुकिंग गैस की कीमत में नरमी आई है। कच्चे तेल के दामों में कमी और रुपये में मजबूती के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ने सिलेंडर की कीमत में कटौती करने का फैसला किया।

6 महीने लगातार बढ़ोतरी की बाद आई गिरावट
आपको बता दें कि इससे पहले 6 महीने तक सिलेंडर की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की हैइससे पहले जून से सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 14 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं 1 नवंबर को ही सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.84 रुपए और 9 नवंबर को 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई।












Click it and Unblock the Notifications