CPI Inflation: फरवरी माह में खुदरा महंगाई दर में गिरावट, 6.44% पहुंची

CPI Inflation: जनवरी माह की तुलना में फरवरी माह में खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.44 फीसदी पहुंच गई है। जोकि जनवरी माह में 6.52 फीसदी थी।

inflation

CPI Inflation: भारत सरकार की ओर से खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जनवरी माह की तुलना में फरवरी माह में खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी माह में खुदरा महंगाई दर 6.52 फीसदी थी, जोकि फरवरी माह में घटकर 6.44 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि यह जनवरी की तुलना में फरवरी में नीचे आया है लेकिन अभी भी रिजरव बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय की गई सीमा 6 फीसदी से अधिक है। ग्रामीण महंगाई दर की बात करें तो यह 6.72 फीसदी है जबकि शहरी महंगाई दर 6.10 फीसदी है। दोनों को मिलाकर खाद्य महंगाई दर की बात करें तो यह 6 फीसदी के करीब 5.95 फीसदी थी, जनवरी माह में यह 6 फीसदी थी।

रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि आने वाले समय में भारत में महंगाई में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में महंगाई दर काफी नियंत्रित है, सरकार की ओर से सप्लाई को बेहतर तरह से नियंत्रित किए जाने की वजह से यह काफी नियंत्रित है। भारत ने बहुत ही सफलतापूर्वक पिछले तीन साल में काफी बेहतर तरह से प्लूरी शॉक्स को हैंडल किया है। गौर करने वाली बात है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल मई माह से अबतक रेपो रेट में 250 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है, माना जा रहा है कि अगली मौद्रिक नीति में इसमे 25 बेसिस प्वाइंट की और बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+