हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 84 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भूपेंद्र हुड्डा चुनावी मैदान में, अशोक तंवर का नाम गायब

हरियाणा:कांग्रेस ने जारी की 84 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भूपेंद्र हुड्डा चुनावी मैदान में, अशोक तंवर का नाम गायब

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। 84 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। बुधवार देर रात कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 84 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी नाम शामिल है।

 Congress releases a list of 84 candidates for the upcoming elections to the legislative assembly of Haryana.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रणदीप सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर और किरण चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है। हैरानी की बात है कि इस 84 प्रत्याशियों की लिस्ट में अशोक तंवर का नाम नहीं है। इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं।

दरअसल हाल ही में अशोक तंवर ने हरियाणा में कांग्रेस की टिकट 5 करोड़ में बेचने के आरोप लगाया, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनका नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नहीं होगा।तंवर ने कहा कि पार्टी ने सोहना विधानसभा सीट की टिकट पांच करोड़ रुपये में बेच दी है। जहां अशोक तंवर का टिकट कटा तो वहीं पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है, जो हांसी से विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+