2 मिनट की गूगल मीट में कंपनी के CEO ने सभी कर्मचारियों को कर दिया फायर
यूरोप और अमेरिका में लगातार कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। फर्निस्ड अपार्टमेंट का मैनेजमेंट करने वाली अमेरिकी कंपनी फ्रंटडेस्क ने हाल ही में अपने सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
फ्रंटडेस्क के सह-संस्थापक और सीईओ जेसी डेपिन्टो ने इस सप्ताह की शुरुआत में 2 मिनट की गूगल मीट कॉल पर अपने 100% कर्मचारियों को निकाल दिया। कंपनी के पास 200 लोगों का स्टाफ था। छंटनी की घोषणा मंगलवार को की गई थी।

वर्चुअल मीटिंग में भाग लेने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने टेकक्रंच वेबसाइट को बताया कि डीपिन्टो ने कर्मचारियों को सूचित किया कि छंटनी फ्रंटडेस्क की अधिक पूंजी जुटाने में विफलता के कारण हुई थी। सीईओ के हवाले से कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों पूर्णकालिक के अलावा अंशकालिक कर्मचारी और ठेकेदार दोनों शामिल हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया कि कॉल के दौरान सीईओ ने यह भी कहा कि कंपनी अब राज्य रिसीवरशिप के लिए जाएगी, जो दिवालियापन का एक विकल्प है। 2017 में स्थापित फ्रंटडेस्क ने जेटब्लू वेंचर्स, वेरिटास इन्वेस्टमेंट्स और सैंड हिल एंजेल्स जैसे निवेशकों से लगभग 26 मिलियन डॉलर जुटाए थे।












Click it and Unblock the Notifications