भले ही आप मुफ्त में चलाएं इंटरनेट, लेकिन कंपनियां कमाएंगी 80 हजार करोड़ रुपए

नई दिल्ली। हाल ही में मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के तहत इंटरनेट से लेकर कॉलिंग तक के सभी फीचर मुफ्त में मुहैया कराने शुरू कर दिए हैं। रिलायंस जियो पूरी तरह से 4जी आधारित नेटवर्क है। जहां एक ओर आम जनता के लिए यह एक फायदे का सौदा है, वहीं दूसरी ओर केपीएमजी-एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले चंद सालों में 4जी की बदौलत कंपनियां 80,000 करोड़ रुपए कमाएंगी।

money

रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की तरफ से उठाए गए रिलायंस जियो के कदम को भी काफी अहम बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक हाईस्पीड 4जी कनेक्शन चलाने वाले लोग कुल इंटरनेट चलाने वाले लोगों का 17 फीसदी हो जाएंगे। यही कारण है कि आने वाले चंद सालों 4जी से कंपनियों की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी।

टेलिकॉम सेगमेंट में नए खिलाड़ी रिलायंस जियो के आने से पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री में ही खलबली मची हुई है। एसोचैम के जनरल सेक्रेटरी डी एस रावत ने इस खलबली पर कहा कि अभी तक डेटा मार्केट का एक तिहाई भी ठीक से इस्तेमाल नहीं हो रहा है, जिसके चलते इस क्षेत्र में एक नए खिलाड़ी के लिए बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के पास भी सस्ते टैरिफ प्लान के बहुत से विकल्प होंगे।

जहां एक ओर रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में डेटा ट्रैफिक की तेज ग्रोथ की संभावना है, वहीं दूसरी यह चेतावनी भी दी गई है कि 4जी के लॉन्च, बड़ी पूंजी की जरूरत और कड़े कॉम्पटीशन के चलते अहम कंपनियों के मुनाफे पर भी तगड़ी चोट लग सकती है। आपको बता दें कि भारत दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट है। फरवरी 2016 के आंकड़ों के हिसाब से देश में 60.8 करोड़ शहरी और 44.4 करोड़ ग्रामीण उपभोक्ता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+