कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मे आज बड़ी कटौती की गई है। 19 किलोग्राम के एलीपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपए की कटौती की गई है।

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। सूत्रों के मुताबिक आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। रिपोर्ट के अनुसार19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में अब 1856.50 रुपए हो गए हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि तेल कंपनियों ने इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में पिछले महीने भी कटौती की थी। पिचळे महीने 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी।
वहीं 1 मार्च को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। 1 जनवरी को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए थे।
बता दें कि पिछले साल 1 मई को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए थी। वहीं आज इसके दाम दिल्ली में 1856.50 रुपए हो गए हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल आदि में होता है, ऐसे में इसके दाम कम होने से महंगाई में कमी देखने को मिल सकती है।
वहीं 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर 1103 रुपए का मिल रहा है। जबकि मुंबई में 1102.50 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए और चेन्नई में 1118.50 रुपए में मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications