CNG Price: मार्च से लेकर अब तक 13 बार बढ़े CNG के दाम, बीते 1 सालों में 32 रुपये प्रति किलो हुआ महंगा
CNG Price: मार्च से लेकर अब तक 13 बार बढ़े CNG के दाम, बीते 1 सालों में 32 रुपये प्रति किलो हुआ महंगा
नई दिल्ली, 21 मई: दिल्ली और एनसीआर के आसपास इलाकों में फिर से दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत बढ़ा दी गई है। पिछले 6 दिनों में ये दूसरी बार है, जब 2 रुपये प्रति किलो सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार (21 मई) सुबह 6 बजे से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नए रेट लागू होने के बाद सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम है।
Recommended Video

नोएडा और गुरुग्राम में भी बढ़े CNG के दाम
वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए, सीएनजी की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली एनसीआर समेत अन्य शहरों में सीएनजी के दामों में बदलाव किया गया है।
देश के अन्य शहरों में भी बढ़ें CNG के दाम
इन शहरों के अलावा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने देश के अन्य हिस्सों में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
- रेवाड़ी में सीएनजी 86.07 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
- करनाल और कैथल में 84.27 रुपये प्रति किलो के दाम पर सीएनजी मिल रही है।
- वहीं कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 87.40 रुपये प्रति किलो सीएनजी है।
- इसके अलावा अजमेर, पाली और राजसमंद में 85.88 रुपये प्रति किलो सीएनजी के दाम हैं।
पिछले साल अक्टूबर से, जब स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतों में वृद्धि शुरू हुई तो उसके बाद शहर के गैस वितरकों ने नियमित आधार पर कीमतें बढ़ाई हैं।
मार्च से लेकर अब तक 13 बार बढ़े CNG के दाम
15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल 7 मार्च से आईजीएल ने सीएनजी के दाम में 13 बार बढ़ोतरी की है। इस दौरान सीएनजी की कीमत करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है।
इसमें अकेले अप्रैल के महीने में 7.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शामिल है। पिछले एक साल में, सीएनजी की कीमत में 32 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जो लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, इस साल की शुरुआत में मुंबई में भी सीएनजी की कीमतों में कई गुना वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications