एक ही दिन में डूब गए इस व्‍यक्ति के दो खरब रुपए

बीजिंग। दो खरब रुपए, जरा स‍ोचिए कि आप इतनी रकम से क्‍या-क्‍या कर सकते हैं। जरा सोचिए अगर आपके यह रकम हो और वह एक ही दिन में डूब जाए तो, शायद आपको सोचकर ही डर लगने लगेगा। लेकिन चीन में कुछ ऐसा ही हुआ है।

Wang-Jianlin

यहां के शेयर बाजार में हाहाकार से यहां के सबसे अमीर व्यक्ति को एक दिन में 3.6 अरब डॉलर यानी दो खरब रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। साफ है कि चीन की अर्थव्‍यवस्‍था अब धीरे-धीरे यहां के अमीर लोगों को भी अपनी आगोश में लेने लगी है।

सोमवार को भारी गिरावट से वैंग जियानलिन ने अपनी कुल कमाई का 10 फीसदी हिस्सा गंवा दिया। यह रकम उनकी पिछले एक साल की कमाई के बराबर थी।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों का अध्ययन करने वाली कंपनी ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स ने यह जानकारी दी है। वैंग प्रॉपर्टी और एंटरटेनमेंट कंपनी डैलियन वैंडा के संस्थापक हैं। वह चीन के सबसे बड़े मूवी थियेटर की चेन के मालिक भी हैं। बिजनेस में आने से पहले वैंग ने चीन की सेना को अपनी सेवाएं दी थीं।

सोमवार को चीन के शेयर बाजार में 8.49 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई थी, जो 2007 के बाद सबसे बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+