खास है 1 जुलाई की तारीख, PAN कार्ड से लेकर LPG तक, आज से बदल गए ये 5 नियम
खास है 1 जुलाई की तारीख, PAN कार्ड से लेकर LPG तक, बदल जाएंगे ये 5 नियम
नई दिल्ली। नए महीने के शुरुआत हो गई है और नए महीने के शुरुआत के साथ ही नियम भी बदल गए। 1 जुलाई से बैंक, टैक्स , एलपीजी, पैन कार्ड औक क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है। आर्थिक लेन-देन से जुड़े कई नियम बदल गए, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर होने वाला है। जुलाई से लागू होने वाले नए नियमों की जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। इन नियमों के अभाव में आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

1 जुलाई से बदल गए नियम
जुलाई से आपके पैसे से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। 1 जुलाई 2022 के बाद अगर क्रिप्टोकरेंसी की लेन-देन पर आपको टीडीएस देना होगा। नए नियम के मुताबिक अगर क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन पर आपको एक फीसदी का चार्ज देना होगा। चाहे आप इसे मुनाफे में बेचे या नुकसान, आपको इस पर टीडीएस देना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले इनकम पर 30 फीसदी कैपिटल गेन टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं 1 जुलाई से अगर आपको बिजनेस से मिले गिफ्ट पर 10 फीसदी की दर से TDS देना होगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉक्टरों को भी इस दायरे में लाया गया है।

पैन आधार लिंक करने पर दोगुना जुर्माना
आधार कार्ड को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून थी। अगर आप 30 जून तक पैन को आधार से लिंक करवा लेते तो आपको 500 रुपए के जुर्माने में काम चल जाता, लेकिन ऐसा नहीं करने वालों को अब झटका लगेगा। आपको पैन को आधार से लिंक करवाने के लिए दोगुना यानी 1000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा।

गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती
1 जुलाई से गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो गया है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। इसी के आधार पर 1 जुलाई को फिर से एलपीजी के दामों में बदलाव हो गया है। 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में कटौती की गई है।इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 198 रुपये की कटौती कर दी है।

महंगे हुए AC
1 जुलाई से एसी की कीमतों में इजाफा हो गया है। 1 जुलाई से एयर कंडीशनर खरीदना महंगा हो गया है। बीईई ने एयर कंडीशनर्स के लिए एनर्जी रेटिंग रूल्स में बदलाव किया है, जिसके बाद से 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा। एनर्जी एफिशिएंसी दिशानिर्देशों के तहत एक जुलाई से एसी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई।

डीमैट अकाउंट के लिए केवाईसी अनिवार्य
डीमैट अकाउंट के लिअ केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। 30 जून तक डीमैट अकाउंट की केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इस डेडलाइन के बाद केवाईसी नहीं करवाने वाले डीमैट अकाउंट निष्क्रिय हो जाएंगे और ऐसे अकाउंट से आप शेयर ट्रेडिंग नहीं कर सकेंगे।
New Labour Code: हफ्ते में 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी, जानिए चार लेबर कोड में आपके लिए क्या खास?












Click it and Unblock the Notifications