बैंक अलर्ट के बावजूद अब तक नहीं बदला अपना ATM पिन तो जल्दी करें, जानें बदलना क्‍यों है जरूरी?

नई दिल्ली। कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को अपना एटीएम पिन बदलने की अपील की है। अपने ग्राहकों को उन्होंने एसएमएस भेजकर अपील की है कि वो जल्द से जल्द अपने एटीएम का पासवर्ड चेंज करें। अगर आपने इस संदेश को इग्नोर कर दिया है तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों जरुरी है एटीएम का पिन बदलना। अक्टूबर में 11 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

atm

क्यों जरुरी है ATM पिन को बदलना ?

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एचडीएफसी, फेडरल, एसबैंक और डीबीएस बैंक ने अप ने कस्टमर्स को फौरन अपने एटीएम के पिन बदलने को कहा है। बैंकों ने ऐसा साइबर सुरक्षा के मद्देनजर कहा है। दरअसल संभावना जताई जा रही है कि कुछ प्राइवेट सेक्टर के बैंक एटीएम से डेटा लीक हो गया है। 1 अक्टूबर तक नहीं किया ये काम तो बैंक बैलेंस होने के बावजूद भी अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

लग सकता है आपको चूना

ऐसे में संभावना है कि लोगों के एटीएम पिन के डीटेल भी लिक हो गए है। वीजा और मास्टरकार्ड ने भी इस की पुष्टि की है। उन के मुताबिक हार्टवेयर सिक्योरिटी मोड्यूल से छेड़छाड़ की गई है।ऐसे में आपकी जानकारी लीक होने की संभावना प्रबलप हो गई है। ऐसे में बैंकों को डर है कि एटीएम के क्लोन के जरिए ग्राहकों के पैसे निकाले जा सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि बिना देरी किए आप फौरन अपने एटीएम के पिन बदल लें।

जानकारी आपके काम की

यहां आप को एक और बता दें कि पिन और पासवर्ड याद रख ने के झंझट की वजह से कई लोग एक ही पिन का इस्तेमाल अपने कई कार्ड्स और मोबाइल के लिए करते है। ऐसे में साइबर क्रिमिनल आपकी एक जानकारी से बाकी चीजों को एक्सेस कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+