घर बैठे ठीक करें PAN Card में Aadhaar के हिसाब से नाम , ये रहे सबसे आसान स्टेप
देश में वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। कई सारे सरकारी और फाइनेंशियल कामों में पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। पैन कार्ड को इंडियन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाता है।
हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि पैन कार्ड में कुछ गलतियां हो जाती हैं। जिनको सही कराने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। जिसमें सबसे कॉमन गलती नाम और डेट ऑफ बर्थ को लेकर होती है।

अगर आपके पैन कार्ड में आधार कार्ड के हिसाब से नाम की स्पेलिंग नहीं है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप बताएंगे। जिससे आप घर बैठे ही अपने पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग को ठीक कर सकते हैं।
ये स्टेप करें फॉलो:
- सबसे पहले तो पैन कार्ड धारक को www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact आधिकारिक साइट पर जाना होगा और फिर होमपेज पर नीचे की तरफ दिखाई दे रहे PAN Card Services पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Change/Correction in Pan Card विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Change/Correction in PAN Card Details वाला एक ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने Application for Change/Correction in PAN Data का विकल्प वाला पेज खुल जाएगा।
- जानकारी दर्ज करें और continue पर क्लिक करें। (टोकन नंबर नोट करें) उपलब्ध 2 विकल्पों में से विकल्प चुनें- फिजिकल (आवेदन को दस्तावेजों के साथ फिजिकल रूप से अग्रेषित करें) और डिजिटल रूप से ईकेवाईसी और ई-साइन सबमिट करें।
- आधार आधारित eKYC विकल्प का उल्लेख करने वाले बॉक्स पर हां पर क्लिक करें और Save पर क्लिक करें।
- अपना पैन दर्ज करें और वह मोड भी चुनें जिसमें आप अपडेटेड पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं - physical PAN Card और e-PAN या केवल e-PAN।
- अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करें और चुनें कि क्या आप अपने पैन कार्ड पर अपने आधार कार्ड के समान फोटो चाहते हैं या नहीं।
- अपने आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें।
- सभी बुनियादी जानकारी भरें और भुगतान करें।
- पेमेंट सफल होने के बाद, स्क्रीन पर एक पावती दिखाई देगी। 'Continue' पर क्लिक करें।
- eKYC सर्विस के लिए UIDAI सर्वर से रियल-टाइम में Aadhaar ऑथेंटिकेशन किया जाएगा और आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
- OTP डालने के बाद आपके पैन कार्ड में UIDAI डेटाबेस से एड्रेस एड हो जाएगा।
- इसके बाद आपको एप्लिकेशन डेटा और अन्य डीटेल्स को वेरिफाई करना होगा और फिर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद e-Sign के लिए आपको एक और ओटीपी मिलेगा, ओटीपी डालने के बाद एप्लिकेशन को आधार बेस्ड ई-सिग्नेचर के जरिए साइन करना होगा। बस आपका एप्लिकेशन सेव हो जाएगा और UTIITSL द्वारा प्रोसेस किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications