ICICI-Videocon loan:चंदा कोचर और पति दीपक से लंबी पूछताछ के बाद ED ने मंगलवार को फिर से बुलाया
ICICI-Videocon loan:चंदा कोचर और पति दीपक से लंबी पूछताछ के बाद ED ने मंगलवार को फिर से बुलाया
नई दिल्ली। आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस(ICICI-Videocon loan case) मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से लंबी पूछताछ की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को उनसे लंबी पूछताछ की।

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में ईडी के खान मार्केट स्थित दफ्तर में उनसे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद मंगलवार को उन्हें एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया। दोनों से ईडी ने करीब 8-9 घंटे पूछताछ की और फिर एक बार फिर से मंगलवार को हाजिर होने का आदेश दिया।
इस मामले में दोनों से केस के तहत लंबी पूछताछ की गई और फिर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। ईडी ने दीपक कोचर के भाई राजीव कोचर से भी इस मामले में कई बार पूछताछ की है। गौरतलब है कि इससे पहले चंदा कोचर ने ई डी के सामने पेश होने के लिए समय बढ़ाने की मांग की थी कि जिसे ईडी ने मान लिया था। बैंक कर्ज मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1 मार्च को छापेमारी के बाद भी चंदा कोचर और उनके पति से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में चंदा कोचर और उनके परिवार के साथ-साथ वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की।












Click it and Unblock the Notifications