कर्मचारियों की छंटनी करने पर खूब रोया CEO, कहा-आप सबसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन....
कर्मचारियों की छंटनी करने पर खूब रोया CEO, कहा-आप सबसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन....
नई दिल्ली। मंदी की आशंकाओं के बीच बड़ी-बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। अलीबाबा, टेस्ला, फेसबुक जैसी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सीईओ की खूब चर्चा हो रही है। कर्मचारियों की छंटनी के बाद ये सीईओ खूब रोया और इसकी सेल्फी अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर पोस्ट की। फोटो में देखा जा सकता है कि सीईओ की आंखों में आंसू भरे हुए हैं। इस सेल्फी के वायरल होने पर दुनियाभर में एक नई बहस शुरू हो गई है।

कर्मचारियों की छंटनी के बाद खूब रोया CEO
हाइपरसोशल के सीईओ ब्रैडेन वॉलेक ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वो रोते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने कुछ कर्मचारियों को निकालने के बाद वो खुद को रोने से रोक नहीं पाए। वो इस बात से भावुक हैं कि उन्हें अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ा। उनकी मजबूरी थी, इसलिए ये सख्त फैसला लेना पड़ा है, लेकिन वो इससे बहुत मायूस है। उन्होंने फोटो के साथ लंबी पोस्ट भी लिखी है, जिसे पढ़कर लोग भावुक हो रहे हैं।

क्या लिखा पोस्ट में
हाइपरसोशल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रैडेन वालेक ने लिखा कि वो अपने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने से परेशान है। वो बहुत भारी मन से ये फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कितना दुख है और किन मजबूरियों में उन्हें निकालना पड़ा है ये कोई नहीं समझ पाएगा। उन्होंने लिखा कि वो बीते कुछ हफ्तों से लिंक्डइन पर नौकरियों की छंटनी के पोस्ट देख रहे थे, जिससे उनका मन बहुत भारी था। उन्होंने कहा कि यह सबसे कमजोर चीज है जिसे वह कभी भी साझा नहीं करना चाहेंगे।

हर सीईओ ठंडे दिल वाला नहीं
सीईओ ने लिखा कि ये मेरी गलती कि मैंने फरवरी में अपनी कुछ मेन सर्विस की सेल बंद कर नई सर्विस पर फोकस किया और अब ये समय कंपनी के लिए कठिन है। मैं सोचता हूं कि काश मैं ऐसी कंपनी का मालिक होता, जो सिर्फ पैसों से चलता और किसी को मेरे फैसले से चोट नहीं पहुंचती। उन्होंने कहा कि मैंने जो कुछ भी फैसला लिया, उसके बाद सिर्फ यही कहूंकि कि मैं बस ये कहना चहूंगा कि हर सीईओ ठंडे दिल वाला नहीं है, हर सीईओ वैसा नहीं जिसे अपने कर्मचारियों की छंटनी पर दुख नहीं होता। मैं अपने कर्मचारियों से बेहद प्यार करता हूं। ब्रैडेन वालेक के पोस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई तारीफ कर रहा है तो कोई उकी निंदा कर रहा है। उन्हें 'क्राइंग सेल्फी' कहकर लोग बुला रहे हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications