आर्टिकल 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर के इस बैंक पर होगा केंद्र का कब्जा, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

जम्मू-कश्मीर के इस बैंक पर होगा केंद्र का कब्जा,क्या होगा ग्राहकों पर असर

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा। जम्मू कश्मीर राज्य से एक केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। वहीं केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर जो हिस्सेदारी अब तक राज्य सरकार की थी वो अब केंद्र के पास चली जाएगी। जम्मू एंड कश्मीर में 60 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की है। आर्टिकल 370 के हटाए जाने के बाद राज्य का हिस्सा केंद्र सरकार को ट्रांसफर हो जाएगा। केंद्र के अधीन आते ही वित्त मंत्रालय जम्मू एंड कश्मीर बैंक का संचालन करेगी।

 J&K बैंक पर केंद्र का कब्जा

J&K बैंक पर केंद्र का कब्जा

मौजूदा वक्त में J&K बैंक में 60 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की है। धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। इसके बाद यह हिस्सेदारी केंद्र सरकार को मिल जाएगी। केंद्र सरकार के नियंत्रण में आते ही इसका संचालन वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। J&K बैंक में सारी नियुक्तियां भी केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। वहीं केंद्र सरकार के अधीन आते ही इस बैंक पर भी भारतीय रिजर्व बैंक के नियम लागू हो जाएंगे।

 बैंक के मैनेंजमेंट में होगा बदलाव

बैंक के मैनेंजमेंट में होगा बदलाव

केंद्र सरकार के अधीन आते ही संचालन वित्त मंत्रालय के हाथों में होगा। माना जा रहा है कि इसके बाद बैंक के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हो सकते हैं। वहीं बैंक की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तमाम कदम उठाए जाएंगे।

 ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

नियम के मुताबिक बैंक के संचालन, उसके प्रशासनिक स्तर में बदलाव होने के बावजूद भी खाताधारकों पर कोई असर नहीं होगा। बैंक के केंद्र सरकार के अधीन आ जाने से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा और न ही उनकी जमापूंजी पर कोई असर होगा। वहीं बैंक के के नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बैंक खातों और लोन खातों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। हालांकि माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बदलाव हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+