केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA में 50% की बढ़ोतरी की संभावना! जानें कौन-कौन से भत्ते बढ़ सकते हैं?

केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने अगले महंगाई भत्ते (डीए) बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रम मंत्रालय की एक शाखा, श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कस्टमर प्राइस इंडेक्स(सीपीआई-आईडब्ल्यू) संख्याओं के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन का एक घटक है। इसका उद्देश्य मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करना है।

अब, अगर डीए 50 फीसदी तक पहुंच जाता है, तो कुछ अन्य भत्ते और वेतन के घटक भी बढ़ जाएंगे, जिससे आपके वेतन में महत्वपूर्ण उछाल आएगा। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने इस बात पर विस्तृत प्रावधान किया है कि 50 फीसदी तक पहुंचने पर एचआरए, बच्चों का शिक्षा भत्ता, दैनिक भत्ता, अन्य भत्ते बढ़ेंगे। आइए यहां जानें कौन-कौन से भत्ते बढ़गे...

dearness allowance hike news

  • मकान किराया भत्ता (एचआरए)
  • बच्चों की शिक्षा भत्ता
  • बच्चे की देखभाल के लिए विशेष भत्ता
  • छात्रावास सब्सिडी
  • स्थानांतरण पर टीए (व्यक्तिगत प्रभाव का परिवहन)
  • ग्रेच्युटी सीमा
  • पोशाक(ड्रेस) भत्ता
  • स्वयं के परिवहन के लिए माइलेज भत्ता
  • डेली भत्ता

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, हर बार डीए 50 फीसदी तक पहुंचने पर बच्चों का शिक्षा भत्ता 25 फीसदी बढ़ाया जाएगा। इसी तरह, कई अन्य घटक जैसे कि बच्चे की देखभाल के लिए विशेष भत्ता, ग्रेच्युटी सीलिंग, ड्रेस भत्ता और दैनिक भत्ता डीए 50 फीसदी तक पहुंचने पर 25 फीसदी बढ़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+