CBSE 12th Exam 2021: सीबीएसई ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, जानें कैसे बनेगा रिजल्ट, किस आधार पर होगी मार्किंग

CBSE 12th Exam 2021: सीबीएसई ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, जानें कैसे बनेगा रिजल्ट, किस आधार पर होगी मार्किंग

नई दिल्ली, जून 1। CBSE 12th Exam 2021 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 12वीं क्लास की परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। परीक्षा रद्द होने की खबर आते ही लाखों छात्रों में कौतुहल मच गया है कि आखिर उनकी मार्किंग किस आधार पर होगी? परीक्षा के नतीजें किस आधार पर निकाले जाएंगे? 12वीं के रिजल्ट किस बेस पर तैयार होगें?

 CBSE 12th Exam 2021 की परीक्षा रद्द

CBSE 12th Exam 2021 की परीक्षा रद्द

लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर छात्रों का रिजल्ट कैसे तैयार किया जाएगा। उनकी मार्किंग कैसे होगी। विद्यार्थियों को किस आधार पर मार्किंग किस आधार पर होंगे। इन सब सवालों के जवाब लाखों छात्र जानना चाहते हैं।

 Result Marking System for Class 12th Board

Result Marking System for Class 12th Board

12वी बोर्ड परीक्षा रद्द होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जानकारी दी कि छात्रों की रिजल्ट तैयार करने के लिए सीबीएसई जल्द एक अहम कदम उठाएगा। परीक्षा के रिजल्ट और मार्किंग प्रोसेस के लिए एक पारदर्शी वैकल्पिक प्रक्रिया के तहत रिजल्ट तैयार की जाएगी। वहीं 12वीं के नतीजे तैयार करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। वहीं इस बैठक में ये फैसला भी लिय गया कि अगर कुछ छात्र अपनी मार्किंग से संतुष्ट नहीं होंगे और परीक्षा देना चाहेंगे उनके लिए CBSE अनुकूल परिस्थिति होते ही परीक्षा का विकल्प देगी। केंद्र और सीबीएसई ने छात्रों को संतुष्ट करते हुए कहा है कि परिक्षार्थियों को चिंता करने की आवश्यता नहीं है। उचित क्राइटीरिया के तहत छात्रों की मार्किंग की जाएगी। वहीं स्टूडेंट्स को पिछली बार की तरह परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जाएगा। छात्र रिजल्ट के बाद परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं। फिर उसी के आधार पर उनका परिणाम घोषित किया जाएगा।

 क्या कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

क्या कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना काल में छात्रों और अभिभावकों और शिक्षकों पर पहले से अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में उन्हें परीक्षा का और तनाव नहीं देना चाहिए। इस स्थिति को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने अपील की है कि इस मामले पर सभी भागीदारों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+