CBSE 10th-12th Board Exam 2019: परीक्षा से ठीक पहले CBSE ने जारी किए नए नियम
CBSE 10th-12th Board Exam 2019:परीक्षा से ठीक पहले CBSE ने जारी किए नए नियम
नई दिल्ली। CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने में चंद दिन बचे हैं। 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले CBSE ने छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों के लिए नए नियम लागू किए हैं। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश और गाइडलाइन जारी किए हैं। नए नियमों की जानकारी दी गई है। नए नियम जिनके बारे में हर छात्र को जानकारी होनी चाहिए हम आपको यहां बता रहे हैं।

स्कूल यूनिफॉर्म
परीक्षा के लिए छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही जाना होगा। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के लिए स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दिया गया है। बोर्ड ने इसके लिए स्कूलों को सलाह दी है कि वे अपने छात्रों को इसके बारे में निर्देश दें। अगर रेगुलर छात्र परीक्षा के दौरान सही तरीके से स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आते हैं तो उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए रोका जा सकता है।

अभिभावकों के हस्ताक्षर अनिवार्य
बोर्ड के नए नियम के मुताबिक एडमिट कार्ड पर पैरेंट्स, छात्र और प्रिंसिपल के सिग्नेचर होने चाहिए। इस साल बोर्ड ने एडमिट कार्ड पर पैरेंट्स के सिग्नेचर के लिए एक कॉलम बनाया है। किसी एक के सिग्नेचर छूटने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वक्त को लेकर सख्ती
बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि वो वक्त पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।

साथ में न लेकर जाएं ये चीजें
बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा है कि वो अपने साथ परीक्षा में क्या लेकर जाए और क्या न लेकर जाए। बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक छात्र एक पारदर्शी बैग में अपनी पेन और जरूरत की स्टेशनरी ले जा सकते हैं। छात्रों को स्कूल के कार्ड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति है। परीक्षा हॉल के भीतर कोई नोट्स, पर्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वार्च लेकर जाने की सख्त मनाही है।












Click it and Unblock the Notifications