मालिक ने दिवाली पर अपने ड्राइवर और नौकरानी की भर दी झोली, दिए 20 करोड़ के गिफ्ट

नई दिल्ली। कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड के चेयरमैन ने वैद्यनाथन वेंबू ने अपने सहयोगियों, पर्सनल स्‍टाफ और रिश्‍तेदारों को 20 करोड़ रुपए कीमत के शेयर दिवाली गिफ्ट के रूप में दिए हैं। वेंबू ने अपने दो ड्राइवरों, दो नौकरानी और कुछ रिश्तेदारों को दिवाली गिफ्ट किए है। उन्होंने 4.29 लाख के 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के शेयर गिफ्ट किए हैं। वेंबू ने अपने ड्राइवर और घर में काम करने वाली नौकरानी को 6500-6500 शेयर दिए हैं। इसके अलावा 26 पूर्व और वर्तमान ऑफिस सहयोगियों को भी कैपिटल फर्स्ट कंपनी से 11,000 शेयर मिले हैं।

मालिक ने ड्राइवर,नौकरानी, परिवार को दिए 20Cr के दिवाली गिफ्ट

दिवाली के मौके पर वेंबू ने अपने भाई सत्यमूर्थी वेंबू को 26,000 शेयर दिए हैं, वहीं एक और भाई को 13,000 शेयर मिले हैं। इसके अलावा आठ अन्य परिवार के सदस्यों को वेंबू की तरफ से 71,500 के शेयर मिले हैं। शुक्रवार को कंपनी कैपिटल फर्स्ट के एक शेयर की कीमत 478.60 रुपए थी। इस हिसाब से 11,000 शेयर वालों को 52.64 लाख और ड्राइवर और नौकरानी को 31-31 लाख रुपये दिवाली के तोहफे के रूप में मिले हैं।

कंपनी में 4.04 मिलियन शेयर या 4.08% हिस्सेदारी रखने वाले वैद्यनाथन ने कहा कि जब उनकी कंपनी 2010 में स्टार्ट-अप के दौर में थी, तब कुछ लोगों ने इसे खड़ी करने में मदद की थी। कैपिटल फर्स्ट फिलहाल मौजूदा बैंक के साथ विलय होने की कगार पर है और इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचना उनके लिए एक मिल का पत्थर साबित होने जैसा है।

बताया जाता है कि इस कंपनी को खड़ी करने में वेंबू के परिवार के सदस्यों का काफी समर्थन रहा है और उन्होने शुक्रिया अदा करने के लिए दिवाली पर गिफ्ट किए हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी निजी हिस्सेदारी का एक हिस्सा अपने करीबी और प्रियजनों को ट्रांसफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+