किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को दी मंजूरी

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को दी मंजूरी

नई दिल्ली। किसानों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई केंद्र सरकार के सीसीईए की बैठक के दौरान सरकार ने खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकार की इस मंजूरी के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ जाएगा।

Recommended Video

    Modi Cabinet On MSP: Modi Government ने Kharif की 14 फसलों पर बढ़ाई MSP | वनइंडिया हिंदी | *News
     Cabinet decision: Cabinet approves increasing MSP of Kharif crops for the year 2022-23

    केंद्र सरकार ने साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में 5 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सरकार ने धान, सोयाबीन , मक्का के एमएसपी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने इस सीजन में कुल 14 फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है।

    आपको बता दें कि MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वो मूल्य होता है, जिस न्यूनतम मूल्य पर सरकार किसानों से वो फसल खरीदती है। यानी एमएसपी से नीचे पर किसानों को उनकी फसल के लिए भुगतान नहीं किया जा सकता है। फसलों के आधार पर ये एमएसपी तय होती है। एमएसपी बढ़ने से सीधा लाभ किसानों की आमदनी में होगा।

    सरकार द्वारा फसलों की एमएसपी इसलिए तय की जाती है, ताकि किसानों को किसी भी स्थिति में उनकी फसल के लिए एक निश्चित न्यूनतम मूल्य मिलता रहे। सरकार की कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा एमएसपी की घोषणा की जाती है, जबकि गन्ने की फसल का एमएसपी गन्ना आयोग तय करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+