गौतम अडानी को 1 घंटे में 73000 करोड़ का नुकसान, छिन सकता है ताज, जानें क्या है पूरा मामला

गौतम अडानी को 1 घंटे में 73000 करोड़ का नुकसान, छिन सकता है ताज, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, जून 14। भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी को आज बड़ा झटका लगा है। 1 घंटे में जहां उनकी संपत्ति 73000 करोड़ रुपए घट गई तो वहीं उनका ताज भी खतरे में पड़ गया है। एनएसडीएल यानी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के अकाउंट को फ्रीज कर दिया। इन तीनों एफपीआई के पास अडानी ग्रुप के 43500 करोड़ के शेयर्स मौजूद है। जिन तीन एफपीआई अकाउंट को सीज किया गया, उनमें अल्बुला इनवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और APMS इनवेस्टमेंट फंड है।

Recommended Video

    Gautam Adani : Adani Group में निवेश करने वाले 3 विदेशी फंड के अकाउंट फ्रीज | वनइंडिया हिंदी
    1 घंटे में डूबे 73000 करोड़

    1 घंटे में डूबे 73000 करोड़

    NSDL ने तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के अकाउंट फ्रीज कर दिया। एनसडीएल ने तीनों कंपनियों पर जानकारी छुपाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका अकाउंट सीज कर दिया। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत बेनिफिशियल ऑनरशिप की पूरी जानकारी साझा करनी जरूरी होती है, लेकिन इन फंड्स ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उनपर कार्रवाई करते हुए अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट आई। शुरुआत में ही अडानी समूह के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए। इस बड़ी गिरावट के चलते अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में सिर्फ 1 घंटे में 73000 करोड़ रुपए यानी करीब 10 बिलियन तक लुढ़क गई। शुक्रवार को जहां अडानी समूह की कुल संपत्ति 77 बिलियन थी, जो सोमवार को घटकर 67 बिलियन पर पहुंच गई।

    अडानी से छिन सकता है ताज

    अडानी से छिन सकता है ताज

    ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 11 जून को गौतम अडानी की संपत्ति 77 बिलियन डॉलर थी तो वहीं सोमवार को ये गिरकर 67 बिलियन डॉलर पहुंच गया। जिन तीन फंड्स के अकाउंट को सीज किया गया है, उनके पास अडानी समूह के 43500 करोड़ के शेयर है। अकाउंट फ्रीज किए जाने को बाद अब ये फंड्स न तो शेयरों को खरीद सकेंगे और न ही बेच सकेंगे। इस खबर के आते ही अडानी के शेयर्स 20 फीसदी तक फिसल गए और अब अडानी पर अपने ताज बचाने का खतरा मंडराने लगा है।

    अडानी से आरोपों को नकारा

    अडानी से आरोपों को नकारा


    इस पूरे मामले पर अडानी समूह ने सफाई देते हुए उसे नकार दिया। कंपनी का कहना है कि निवेशकों को जानबूझकर गुमराह करने के लिए फैलाई गई है। कंपनी ने कहा कि इन खबरों की वजह से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

    Gautam Adani: रॉकेट के रफ्तार से बढ़ रही इस भारतीय की संपत्ति, 1 दिन में 35000 करोड़ का इजाफा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+