दो दिसंबर से खुलेगा बर्गर किंग आईपीओ, प्रति शेयर बोली 59-60 रुपए

नई दिल्ली। रेस्टोरेंट चेन बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर से खुलेगा। बर्गर किंग का शुरुआती सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के तहत शेयरों की बोली लगाने के लिए कीमत का दायरा 59-60 रुपए प्रति शेयर है। बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित आईपीओ के तहत अमेरिकी कंपनी बर्गर किंग की भारतीय सहायक कंपनी 810 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसमें 450 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

burger king, burger king ipo, burger king india ipo, burger king news in hindi,burger king india ipo news updates, burger king ipo date, burger king ipo price,burger king Price, burger king issue price, burger king price band, burger king ipo price band, burger king ipo size,burger king ipo open on december 2, बर्गर किंग का आईपीओ, बर्गर किंग, बर्गर किंग आईपीओ प्राइस बैंड, बर्गर किंग आईपीओ प्राइस, invest, burger, ipo

कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसकी प्रवर्तक इकाई क्यूएसआर एशिया छह करोड़ शेयर तक बेचेगी, जो करीब 360 करोड़ रुपए मूल्य के होंगे। बर्गर किंग इंडिया के सीईओ राजीव वर्मा ने कहा है कि आईपीओ के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूरे देश में कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर का विस्तार करने और कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

कंपनी ने आईपीओ से पहले पब्लिक मार्केट इनवेस्टर अमांसा इनवेस्टमेंट्स से 92 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आईपीओ से पूर्व नियोजन के तहत राइट्स इश्यू के जरिये 58.08 करोड़ रुपये और प्रीफरेंस अलॉटमेंट के जरिये 91.92 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बर्गर किंग इंडिया के शेयर आईपीओ आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 20 से 25 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। बता दें कि बर्गर किंग को 1954 में अमेरका के फ्लोरिडा में शुरू किया गया था। ये आज एक बड़ी रेस्टोरेंट चेन है। दुनिया के 95 देशों में इस कंपनी के 13,667 आउटलेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+