Jio को टक्कर देगा Airtel का ये धमाकेदार प्लान, 599 रुपए के रिचार्ज पर पाएं 4 लाख का Free गिफ्ट
नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो से मिल रही टक्कर से निपटने के लिए नया धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने लोगों को आकर्षित करने के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसमें आपको 500 रुपए या उससे अधिक के रिचार्ज पर यूजर्स को 4 फ्री गिफ्ट मिल रहे हैं। अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं तो आपके लिए ये खबर अच्छी है, क्योंकि आप 500 रुपए के रिचार्ज पर 4 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस मिलेगा।

एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी
भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंसके साथ मिलकर रिचार्ज पर फ्री इंश्योरेंस का ऑफर पेश किया है। इस प्लान के तहत एयरटेल ग्राहकों को प्रीपेड प्लान पर इंश्योरेंस प्रोटेक्शन कवर मिलेगा। एयरटेल के प्रीपेड प्लान पर यह इंश्योरेंस कवर देशभर के ग्राहकों को मिलेगा।

क्या है ऑफर
एयरटेल के इस प्लान के तहत अगर आप 599 रुपए का एक विशेष प्रीपेड रिचार्ज करवाते हैं। इस ऑफर के तहत आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 100 SMS प्रतिदिन का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके साथ आपको 4 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। यूजर्स को इस प्लान के साथ भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का कवर मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी।

इस एरिया में उपलब्ध
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान तमिलनाडु और पुडुचेरी के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इंश्योरेंस कवर का यह प्लान 18 से 54 साल की उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इस इंश्योरेंस के लिए न पेपरवर्क की जरूरत नहीं और न ही किसी प्रकार के मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications