Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget Stocks 2026: बजट से पहले कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए 5 दमदार शेयर,जल्दी लगा लें दांव,मिलेगा रिटर्न

Budget Stocks 2026: बजट 2026-27 से ठीक पहले शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल है। निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं और बड़े ऐलान से पहले किनारे बैठना ही बेहतर समझ रहे हैं। वैश्विक अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये ने जनवरी के महीने को बाजार के लिए मुश्किल बना दिया है।

जनवरी में अब तक निफ्टी 50 करीब 3.3 प्रतिशत टूट चुका है। ऐसे माहौल में 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट बाजार की आगे की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।

Budget Stocks 2026

बजट से पहले बाजार क्यों है नर्वस

एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों की उम्मीदें इस बार जानबूझकर कम रखी गई हैं। सरकार को एक तरफ ग्रोथ बढ़ाने का दबाव है तो दूसरी तरफ फिस्कल डिसिप्लिन भी बनाए रखना है। ब्रोकरेज फर्म मोटीलाल ओसवाल के मुताबिक, भले ही बड़े धमाकेदार ऐलान न हों, लेकिन चुनिंदा सेक्टरों के लिए छोटे-छोटे फैसले भी बाजार का मूड बदल सकते हैं।

डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, किफायती हाउसिंग और कैपिटल गुड्स में ज्यादा कैपेक्स पर फोकस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट से जुड़े कुछ सुधार और प्रक्रियात्मक बदलाव भी निवेशकों को राहत दे सकते हैं।

Budget Stocks 2026: इन 5 शेयरों पर एक्सपर्ट्स की खास नजर

Mint की रिपोर्ट के मुताबिक तकनीकी विश्लेषकों ने ऐसे पांच शेयरों की पहचान की है, जो बजट से पहले और बाद में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इन शेयरों में सरकारी कंपनियों से लेकर कंज्यूमर और डिफेंस सेक्टर तक शामिल हैं।

1️⃣PFC: सरकारी कंपनियों में मजबूत दावेदार

SBI Securities के टेक्निकल एनालिस्ट सुदीप शाह के मुताबिक, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी PFC इस समय मजबूत ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है। शेयर ने हाल ही में गिरते चैनल से बाहर निकलते हुए अच्छी वॉल्यूम के साथ मजबूती दिखाई है। RSI और ADX जैसे इंडिकेटर्स भी तेजी की पुष्टि कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक PFC को 380 से 385 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इसका शॉर्ट टर्म टारगेट 420 रुपये और स्टॉप लॉस 365 रुपये रखा गया है।

2️⃣Coal India: कंसोलिडेशन के बाद नई उड़ान

कोल इंडिया ने जनवरी की शुरुआत में पुराने रेजिस्टेंस को तोड़ने के बाद कुछ समय तक कंसोलिडेशन किया। अब एक बार फिर वॉल्यूम के साथ इसमें तेजी लौटती दिख रही है। RSI तेजी से ऊपर गया है, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है।

एनालिस्ट्स का मानना है कि 445 से 450 रुपये के बीच Coal India में खरीदारी की जा सकती है। इसका संभावित टारगेट 500 रुपये और स्टॉप लॉस 430 रुपये है।

3️⃣Titan: लॉन्ग टर्म निवेशकों की पसंद

Choice Broking के हितेश टेलर के मुताबिक, Titan में लंबे समय से हायर हाई और हायर लो का ट्रेंड बना हुआ है। हालिया ब्रेकआउट के बाद शेयर ने हेल्दी करेक्शन दिखाया है, जो निवेश के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है।

Titan को मौजूदा स्तरों के आसपास या गिरावट में 3,850 रुपये तक खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट 4,500 रुपये और स्टॉप लॉस 3,700 रुपये बताया गया है।

4️⃣Garden Reach Shipbuilders: डिफेंस थीम पर बड़ा दांव

डिफेंस सेक्टर में Garden Reach Shipbuilders यानी GRSE मजबूत नजर आ रहा है। शेयर ने 50-वीक EMA और फिबोनाची सपोर्ट से उछाल दिखाया है। लॉन्ग टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, GRSE में 2,400 रुपये तक गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। इसका टारगेट 2,900 रुपये और स्टॉप लॉस 2,325 रुपये रखा गया है।

5️⃣Grasim: स्थिरता के साथ ग्रोथ की उम्मीद

Grasim फिलहाल साइडवेज कंसोलिडेशन में है, लेकिन बड़े ट्रेंड में मजबूती बरकरार है। 50-वीक EMA मजबूत सपोर्ट दे रहा है और RSI भी पॉजिटिव संकेत दिखा रहा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि 2,725 रुपये तक के स्तर पर Grasim में निवेश किया जा सकता है। इसका टारगेट 3,225 रुपये और स्टॉप लॉस 2,650 रुपये रखा गया है।

निवेश से पहले सावधानी जरूरी

बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है। एक्सपर्ट्स की ये राय शैक्षणिक उद्देश्य से है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना जरूरी है। बजट 2026 न सिर्फ बाजार बल्कि इन चुनिंदा शेयरों के लिए भी नई दिशा तय कर सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+