Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2026: जेब पर पड़ेगा बोझ या मिलेगी राहत? सिगरेट से लेकर FASTag तक, 1 फरवरी से लागू होंगे ये बड़े बदलाव

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 की तारीख भारतीय नागरिकों की जेब और रसोई के बजट के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। इस दिन जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी, वहीं देश में गैस की कीमतों से लेकर बैंकिंग और हाईवे नियमों तक कई बड़े बदलाव लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी के मासिक खर्च और दैनिक जीवन पर पड़ने वाला है।

महंगे होंगे तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला
सरकार 1 फरवरी से नशीले पदार्थों के सेवन को कम करने और राजस्व बढ़ाने के लिए इन पर टैक्स की दरें बढ़ाने जा रही है। अब पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू जैसे उत्पादों पर 40 फीसदी की भारी-भरकम दर से GST लगेगा। वहीं बीड़ी पर 18 फीसदी टैक्स लागू होगा। इसके अलावा सरकार इन उत्पादों पर 'हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस' और एक्साइज ड्यूटी भी लगा रही है, जिससे बाजार में इनकी खुदरा कीमतें काफी बढ़ जाएंगी।

Budget 2026 Photo

रसोई गैस (LPG) की नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख की तरह तेल कंपनियां 1 फरवरी को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करेंगी। चूंकि पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹14.50 की कटौती की गई थी, इसलिए इस बार सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बजट के दिन कंपनियां राहत देती हैं या कीमतें बढ़ाती हैं। नए दाम घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर, दोनों के लिए जारी किए जाएंगे।

FASTag नियमों में बड़ी राहत
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी से FASTag से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है जिससे वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब FASTag चालू (Activate) होने के बाद ग्राहकों को अलग से KYC वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। अब यह जिम्मेदारी पूरी तरह से उन बैंकों की होगी जो FASTag जारी कर रहे हैं। वे खुद ही वाहन के विवरण की जांच करेंगे, जिससे आम लोगों को कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिलेगा।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
देश के दो बड़े बैंक, HDFC और ICICI बैंक 1 फरवरी से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर रहे हैं। HDFC बैंक के 'इन्फिनिया मेटल' कार्ड यूजर्स अब महीने में अधिकतम 5 बार ही अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर सकेंगे। वहीं, ICICI बैंक ने अपने कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 'BookMyShow' के जरिए मिलने वाले मुफ्त मूवी टिकट की सुविधा बंद करने का फैसला किया है। साथ ही रिवॉर्ड पॉइंट्स के ढांचे में भी कुछ फेरबदल किए जा रहे हैं।

CNG, PNG और हवाई सफर का किराया
रसोई गैस के साथ-साथ CNG और घरों में पाइप से पहुंचने वाली PNG गैस की कीमतों की भी समीक्षा की जाएगी। चूंकि इसी दिन बजट पेश होना है, इसलिए ईंधन की कीमतों में होने वाला कोई भी बदलाव सीधे तौर पर आपके परिवहन खर्च और रसोई के खर्च को बढ़ा या घटा सकता है। साथ ही विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बदलाव का असर हवाई टिकटों के दामों पर भी पड़ सकता है।

Defence Budget 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्यों है डिफेंस बजट बढ़ाने की जरूरत? भारत को खरीदने होंगे ये हथियार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+