Budget 2025: बजट में सोना हो सकता है महंगा, चांदी के दामों में भी आएगा उछाल, जानें कितना बढ़ेगा 22 कैरेट गोल्ड
Budget 2025 Gold Rate: सोना और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी के इन 31 दिनों में गोल्ड रेट में लगभग 6 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। देश में सोना पहली बार 82 हजार के पार चला गया है। 31 जनवरी को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड रेट 82 हजार के पार और 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड रेट 76 हजार के पार है। चांदी के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में रिपोर्ट आ रही है कि बजट 2025 में सोना और चांदी के रेट और बढ़ने वाले हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश करेंगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं।

बजट 2025 : 4 से 5 हजार रुपये बढ़ सकता है गोल्ड रेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल 2024 में पेश किए गए बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी थी। उसके बाद गोल्ड रेट में 4 से 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। इस फैसले की वजह से अब देश में गोल्ड इम्पोर्ट तेजी से बढ़ने लगा है।
बजट से पहले लगातार गोल्ड रेट में हो रही बढ़ोतरी को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं। बजट में कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 12% हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फौरन सोने की कीमतों में 4 से 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ सकता है।
हालांकि कुछ एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सोने के भाव बढ़ाने पर विचार नहीं करेगी।
Budget 2025 Silver Rate: कितना महंगा हो सकता है चांदी?
चांदी के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 30 दिनों में चांदी के दाम 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कहा जा रहा है कि बजट के बाद चांदी के रेट भी बढ़ाए जा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने और चांदी के प्रोजेक्शन के लिए दोनों के रेश्यो की तुलना की जाती है। ये रेश्यो आमतौर पर 30% से 90% के बीट रहता है। वर्तमान में सोने और चांदी का रेश्यो 89.3% है। ऐसे में अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले वक्त में ये रेश्यो और नीचे गिरेगा, जिसकी वजह से गोल्ड रेट में इजाफा होने की संभावना है। चांदी एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम से पार हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications