Budget 2025: वित्त मंत्री सीतारमण इस बजट में करेंगी ये खास काम, आर्थिक उपलब्धियों पर देंगी जवाब

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह दूसरा बजट होगा। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पिछले साल जुलाई 2024 में पेश किया गया था। भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जून 2024 में सरकार बनाई थी।

आगामी बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार ये बताएंगी कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 10 से 11 सालों के कार्यकाल के दौरान क्या-क्या आर्थिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस बजट में निर्मला सीतारमण पूरा लेखा-जोखा पेश करेंगी। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री मोदी के कार्यकाल की तुलना यूपीए सरकार के दस साल 2004-14 के कार्यकाल से भी करेंगी। ये काम चुनौती भरा भी हो सकता है।

Budget 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आंकड़ों के साथ बजट के दौरान सारी जानकारी देंगी। वो ये बताने की कोशिश करेंगी कि कम्यूनिकेशन से लेकर रेलवे नेटवर्क तक और पीएनजी कनेक्शन से लेकर सीधे लाभार्थियों को नकदी ट्रांसफर के मुद्दे पर हर जानकारी देंगी।

बजट 2025 में बेरोजगारी पर होगा फोकस!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फरवरी में केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारी कर रही हैं, ऐसे में बेरोजगारी को संबोधित करना उनके फोकस में होगा। एक्सपर्ट का भी कहना है कि बजट में बेरोजगारी फोकस में होना चाहिए...क्योंकि सरकार देश में लाखों युवाओं के लिए नए, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार पैदा करने के लिए संघर्ष कर रही है। बजट में रोजगार के मुद्दे को संबोधित करना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए टफ टास्क हो सकता है।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक बेरोजगारी से निपटने के लिए सरकार को कोई दीर्घकालिक रणनीति अपनानी होगी। यह बजट न केवल 2025 के लिए दिशा तय करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के अगले चार वर्षों के लिए आर्थिक प्रक्षेपवक्र भी निर्धारित करेगा।

केपी राव एंड कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पार्टनर मोहन लवी ने कहा कि भारत में आज मिडिल क्लास एक ऐसी अर्थव्यवस्था का सामना कर रहा है, जिसमें मुद्रास्फीति बढ़ रही है और रोजगार सृजन की गति, नौकरी चाहने वाले व्यक्तियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+