Budget 2025: इस बजट में क्या सस्ता हो सकता है गैस सिलेंडर? किसानों-महिलाओं पर भी टिकी नजरें

Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस साल का बजट पेश करेंगी। यह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा। इसे बजट को बनाने के पीछे कई दिनों की मेहनत और एक टीम का हार्ड वर्क है। वहीं, इस बजट का करदाताओं, किसानों, महिलाओं और उद्योग जगत के हितधारकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। खास तौर पर, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले 1 जनवरी 2025 को तेल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए थे।

gas cylinder

एलपीजी सब्सिडी की उम्मीदें
दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 14-16 रुपये की कमी की गई थी। हालांकि, साल की शुरुआत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बीच, तेल मंत्रालय ने सरकार से एलपीजी सब्सिडी के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन का अनुरोध किया है।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर यह मांग पूरी हो जाती है, तो इससे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों के घाटे की भरपाई हो सकती है। इस कदम से उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आ सकती है।

वर्तमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 800 रुपये से अधिक है। बजट में सब्सिडी बढ़ने से आम जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है। हालांकि, कोई भी अंतिम निर्णय बजट के आधिकारिक रूप से पेश होने के बाद ही लिया जाएगा। 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें 1 जनवरी 2025 को जारी की गईं।

दिल्ली में अब एक सिलेंडर की कीमत 1804 रुपये है, जो 1 दिसंबर को 1818.50 रुपये थी, 14.50 रुपये की कमी। इसी तरह, कोलकाता में 1927 रुपये से घटकर 1911 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। मुंबई में भी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कमी आई है। दिसंबर में इसकी कीमत 1771 रुपये थी, जबकि अब इसकी कीमत 1756 रुपये है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: बजट का क्या होगा सोने की कीमत पर असर? चेक करें क्या है आपके शहर में गोल्ड रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+