Budget 2024: अंतरिम बजट में मोदी सरकार पीएम सूर्योदय योजना में बढ़ा सकती है सब्सिडी

Budget 2024, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट की घोषणा करेंगी। माना जा रहा कि , सरकार अंतरिम बजट में पीएम सूर्योदय योजना के तहत बढ़ी हुई सब्सिडी की पेशकश की जा सकती है।

माना जा रहा है कि, मोदी सरकार अंतरिम बजट में घरों के लिए हाल ही में शुरू की गई छत सौर योजना (प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना) के लिए बजट आवंटन शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Budget 2024 Modi government may increase subsidy in PM Suryoday Yojana in interim budget

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, इस योजना के लिए अंतरिम बजट में आवंटन कम से कम 20,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सूर्योदय योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप के कमजोर लोगों के घरों पर रूफटॉप सोलर इंस्टॉल करेगी।

क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? क्या होगा फायदा?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के जरिये 1 करोड़ निम्न-मध्यम आय वाले लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जो सूरज की रोशनी में चार्ज होकर लोगों के घरों को बिजली देगा। इसके लगने से बिजली खपत में जहां कमी आएगी, वहीं लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर बिल भरने तक की परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

हरित परिवहन को बढ़ावा देना जारी रखेगी सरकार
वहीं ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कुछ अग्रणी कंपनियों के अनुसार, सरकार को आगामी बजट में हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियों को जारी रखने की जरूरत है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास पर भी तेज गति से ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

फिलहाल लक्जरी वाहनों पर 28 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। साथ ही सेडान पर 20 प्रतिशत और एसयूवी पर 22 प्रतिशत का अतिरिक्त उपकर लगता है। ऐसे में इन वाहनों पर कुल कर करीब 50 प्रतिशत बैठता है।

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की प्रबंध निदेशक और सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा कि समावेशी आय सृजन, इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर और कॉमर्शियल वाहनों के जरिये लोग वित्तीय रूप से सशक्त हो रहे हैं। हम बजट में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और विनिर्माण (फेम) की योजना के जरिये इस क्षेत्र को प्राथमिकता देने की उम्मीद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+