Budget 2024: बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
1 फरवरी के पेश होने वाले बजट सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलायी है। 1 जनवरी से शुरू होने वाले सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।
लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

बता दें कि, हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। इस बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं। साथ ही सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी देती है, जो वह इस बजट सत्र में रखने जा रही होती है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाने की पहल की है। जिससे महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान व्यापक और उत्पादक चर्चा सुनिश्चित हो सके। ऐसी उम्मीद है कि महिलाओं के लिए सरकार लाड़ली बहना जैसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है। मोदी सरकार चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत महिला किसान को 10,000 रुपए से 12,000 रुपए की किस्त देने का ऐलान हो सकता है। सरकार लोकसभा चुनाव 2024 में महिला वोटरों पर ध्यान फोकस कर रही है। इसलिए बजट में बड़ा ऐलान संभव है।
बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 के बजट में भी महिला विकास पत्र के तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज देने का ऐलान किया था। 2 साल की इस स्कीम पर लोगों को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा इस बजट में प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत सब्सिडी बढ़ाए जाने का ऐलान किया जा सकता है। जिसके घोषणा पीएम मोदी ने 22 जनवरी को की थी।












Click it and Unblock the Notifications