Budget 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बजट में हो सकता है 300 छुट्टियों का ऐलान
New Rule for Earned Leaves, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। बजट से पहले हर वर्ग के लोग उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसी बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि, बजट में सरकारी कर्मचारियों की अर्जित छुट्टियां यानि अर्न्ड लीव को बढ़ा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों की अर्जित अवकाश 240 से बढ़कर 300 कर सकती है। मोदी सरकार कर्मचारियों के अर्जित अवकाश बढ़ाने को लेकर जल्द फैसला कर सकती है।

आपको बताते चलें कि, लेबर कोड के नियमों में बदलाव को लेकर सरकार ने श्रम मंत्रालय, श्रमिक संघ और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच काम के घंटे, सालाना छुट्टी, पेंशन, पीएफ, टेक होम सैलरी, रिटायरमेंट आदि को लेकर नए नियमों पर सहमति बन गई है, कुछ पर अभी फैसला होना बाकी है। पिछले काफी समय से कर्मचारी अर्जित छुट्टी को 240 से बढ़ाकर 300 करने की मांग करते रहे हैं। इस बार उम्मीद है कि बजट में सरकार इसका ऐलान कर दे।
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, श्रम सुधारों से संबंधित नए कानून सितंबर 2020 में संसद द्वारा पारित किए गए थे। अब केंद्र सरकार इन्हें जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश कर रही है। हालांकि ऐसा नहीं कर पा रही है। अब इस बार उम्मीद है कि सरकार बजट में इस संबंध में कुछ घोषणा कर सकती है।
क्या होती हैं अर्न्ड लीव:
अर्जित अवकाश, जिसे वार्षिक अवकाश या अवकाश अवकाश भी कहा जाता है। कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर दिया जाता है। यह आम तौर पर एक कर्मचारी द्वारा एक विशिष्ट अवधि (एक कैलेंडर वर्ष में 240 दिनों से अधिक) पूरी करने के बाद प्रदान किया जाता है। आमतौर पर हर 20 दिन के काम के लिए एक अर्जित अवकाश प्रदान की जाती है।
पीएफ और ग्रेच्युटी ज्यादा कटेगी
अगर लेबर कोड लागू होता है तो उसमें कई बदलाव हो सकते हैं। लेबर कोड के नियमों में बेसिक सैलरी कुल वेतन का 50 फीसदी या अधिक होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह कानून लागू होता है तो इससे ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन का स्ट्रक्चर बदल जाएगा। बेसिक सैलरी बढ़ेगी तो महंगाई भत्ता और ग्रेच्युटी में कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा। इससे हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी। लेकिन उनका पीाएफ काफी ज्यादा बढ़ जाएगा जिससे उन्हें रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पैसा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications