BUDGET 2021: बैंक के फेल होने पर जानिए सरकार देगी आपको कितने लाख की गारंटी?
BUDGET 2021: बैंक के फेल होने पर जानिए सरकार देगी आपको कितने लाख की गारंटी?
BUDGET 2021: Rs 5 lakh Bank deposit insurance amount: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट-2021 में बैंकों के डूबे कर्ज के प्रबंधन के लिए एक कंपनी बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बजट-2021 में बैंक खाताधारकों की 5 लाख रुपए तक की रकम का बीमा का ऐलान किया गया है। यानी बैंक के फेल होने पर अगर आपका पैसा डूबा तो आपको 5 लाख रुपये मिल सकेंगे। बजट में सरकार ने इंश्योरेंस की रकम को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दी है। अब बैंकों के बंद होने के बाद भी ग्राहकों के नुकसान का भुगतान किया जाएगा।

Recommended Video
बता दें साल 1993 के बाद अब तक डिपॉजिट गारंटी लिमिट को नहीं बदला गया था और खाताधारकों को इसके लिए एक लाख रुपए मिलते थे। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) एक्ट 1961 के तहत अभी तक बैंक में जमा राशि में से सिर्फ एक लाख रुपए का दिए जाते थे। लेकिन अब जमाकर्ता को इसके लिए पांच लाख रुपए मिलेंगे। सरकार का इसकी ओर ध्यान पीएमसी बैंक घोटाला सामने आने के बाद गया है।
बता दें कि बीमा को बढ़ाने की मांग काफी वक्त से की जा रही है। इसको लेकर एक इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बैंक में डिपॉजिट एक लाख से ज्यादा की रकम को इंश्योरेंस के दायरे में लाने पर सरकार विचार कर रही है।
जानें बजट 2021 की अहम बातें
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया है। निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए 2021-22 में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 5.54 लाख करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव दिया है। चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पूंजीगत व्यय का बजट 4.39 लाख करोड़ है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ खर्च करने का ऐलान किया है।
- किसानों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा है कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-बजट में MSP बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications