Budget 2021 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किए ये बड़े ऐलान
Budget 2021 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट संसद में पेश किया। कोरोना संकट से जूझ रहे देश के लिए वित्त मत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। स्वास्थ्य, निर्माण, ऑटो सेक्टर के क्षेत्र को लेकर वित्त मंत्री ने कई अहम ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने इस बार के बजट को छह मुख्य स्तंभ स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक-वित्तीय पूंजी- बुनियादी ढांचा, न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन को मजबूत करना, मानव पूंजी, नवप्रवर्तन-अनुसंधान, अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास में बांटा है। वित्त मंत्री ने 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए निर्माण क्षेत्र पर ध्यान देने की बात कही है। इसके लिए सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपए का ऐलान किया है।
Recommended Video
Budget 2021: FM Nirmala Sitharaman ने किए बजट से जुड़े ये 10 बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी

वित्त मंत्री के बड़े ऐलान
- जल जीवन मिशन के लिए वित्त मंत्री ने 2.87 लाख करोड़ रुपए के फंड का किया ऐलान
- वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 42 अर्बन सेंटर के लिए 2217 करोड़ रुपए के फंड का ऐलान
- कोरोना की वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ रुपए के फंड का ऐलान
- स्वास्थ्य के लिए इस बार कुल 2.23 लाख करोड़ रुपए के बजट का किया गया ऐलान, पिछले वर्ष की तुलना में यह 137 फीसदी की बढ़ोतरी है।
- 20 साल पुरानी व्यक्तिगत गाड़ी और 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए स्क्रैप पॉलिसी का ऐलान।
- इस वित्त वर्ष में 11000 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाने का लक्ष्य, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम के लिए हाईवे प्रोजेक्ट का किया गया ऐलान
- रेलवे के लिए वित्त मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के फंड का किया ऐलान
- पब्लिक बसों के लिए वित्त मंत्री ने 18000 करोड़ रुपए के फंड का किया ऐलान पीपीपी मोड पर 7 प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया है।
- इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किया गया।
- सरकारी बैंकों के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए की वित्त सहायता का किया ऐलान
- वर्ष 2022 में एलआईसी का आईपीओ बाजार में लाया जाएगा।
- गेंहू के किसानों को 2020-21 में 43.36 लाख करोड़ रुपए का लाभ दिया गया।
- धान के किसानों को 1.72 लाख करोड़ रुपए का भुगतान 2020-21 वित्त वर्ष में किया गया।
- कृषि क्रेडिट टार्गेट को बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपए किया गया।
- उज्जवला स्कीम को बढ़ाकर एक करोड़ लोगों तक पहुंचाए जाने का ऐलान
- बीपीसीए, एयर इंडिया, शिपिंग कॉर्पोरेशन, कंटेनर कॉर्पोरेशन में 2021-22 में किया जाएगा विनिवेश
- फिस्कल डेफिसिटी 2021-22 का लक्ष्य बढ़कर जीडीपी का 6.8 फीसदी
- कंटिन्जेंसी फंड को बढ़ाकर 30,000 करोड़ रुपए किया गया।
- टैक्स ऑडिट लिमिट को 5 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए किया गया।
- सस्ते घर के लिए टैक्स की छूट को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया गया
- कुछ ऑटो पार्ट पर कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी बढ़ाया गया।
- कॉटन, सिल्क पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10 व 15 फीसदी बढ़ाया गया।
- आयकर स्लैब में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications