BUDGET-2021: बीमा क्षेत्र में FDI को 49 से 74% बढ़ाया, LIC का भी IPO आएगा
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट (Budget 2021) में कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्तमंत्री ने बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया है। अभी तक बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई का प्रावधान था, जो अब 74 फीसदी किया गया है। इसके साथ-साथ जल्दी ही एलआईसी (LIC) का भी आईपीओ (IPO) लाने का ऐलान बजट में किया गया है।

Recommended Video
वित्तमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि बीमा अधिनियम 1938 में संशोधन करके बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से से बढ़ाकर 74 प्रतिशत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इंश्योरेंस सेक्टर में 2014 में एफडीआई 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी किया था। जिसे अब 74 फीसदी कर दिया गया है। वित्तमंत्री ने बीते साल के अपने बजट में ही इंश्योरेंस और पेंशन सेक्टर में एफडीआई की सीमा बढ़ाने की बात कही थी।
बजट में हेल्थ सेक्टर को भी लेकर वित्तमंत्री ने कई घोषणाएं की है। स्वास्थ्य का बजट पिछले साल की तुलना में 135 फीसदी बढ़ाया गया है। निर्मला सीतारमण ने 'आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना' का ऐलान किया है। इस योजना के लिए सरकार की ओर से 64 हजार 180 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके लिए सरकार एलआईसी का आईपीओ लेकर आएगी। वित्तमंत्री ने कहा है कि अगले साल कई कंपनियों का विनिवेश होगा।
इसके अलावा वित्तमंत्री ने ऐलान किया है कि 75 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं होगी। 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स में छूट दी जाएगी। साथही विदेशी रिटायरमेंट अकाउंट के सरलीकरण के लिए नियम बनाए जाएंगे। एक करोड़ से ज्यादा ऑडिट से छूट मिलेगी। जिन एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं उन्हें इस बार डबल टैक्स सिस्टम से भी सरकार की ओर से छूट दी जा रही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications