Budget 2021: भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस होगा बजट, जानिए क्यों?
Budget 2021: भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस होगा बजट, जानिए क्यों?
Budget 2021 Paperless 1st time ever: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) आज साल 2021-2022 का आम बजट पेश करेंगी। आज संसद में 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। कोरोना वायरस से मार झेलने के बाद इस बजट से लोगों को काफी उम्मीद हैं। महामारी का असर इस बार बजट पेश करने के तौर-तरीकों पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार आम बजट-2021 पूरी तरह कागज रहित यानी पेपरलेस होगा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि केंद्रीय बजट के कागजात नहीं छपेंगे। कोरोना को देखते हुए को वित्त मंत्रालय ने बजट दस्तावेजों को न छापने का फैसला किया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार है कि बजट पत्रों को प्रिंट नहीं किया गया है।
Recommended Video

निर्मला सीतारमण इस बार संसद में बजट टैबलेट के जरिए पढ़ेंगी। निर्मला सीतारमण जब आज वित्त मंत्रालय से निकल रही थीं तो उनके हाथ में बही खाता की जगह लाल बैग में टैबलेट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगतार तीसरा बजट पेश करेंगी।
असल में वित्त मंत्रालय ने फैसला कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर किया है। बजट की प्रिंटिंग की प्रक्रिया में कई लोगों को एक साथ प्रेस में रहने की जरूरत पड़ती है। जिसमें कोरोना फैलने की आशंका है। इसी वजह से एक जगह पर लोगों की ज्यादा भीड़ ना हो, सरकार ने बजट पेपरलेस करने का फैसला किया। सभी को बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार बजट पेश होने के दौरान लोकसभा में सीटिंग अरेंजमेंट में भी बदलाव किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इस बार लोकसभा पूरी तरह भरी नहीं होगी।
महामारी के मद्देनजर बजट में होने वाले पारंपरिक ''हलवा'' समारोह, जो बजट के पेपर छपने से पहले की एक प्रथा है, उसको भी नजरअंदाज किया गया












Click it and Unblock the Notifications