Budget 2019: साल 2022 तक 1.95 करोड़ मकान बनाएगी सरकार, 114 दिनों में तैयार होंगे घर

Budget 2019: साल 2022 तक 1.95 करोड़ मकान बनाएगी सरकार, 114 दिनों में तैयार होंगे घर

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार मोदी सरकार का बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने बजट में गरीबों को 1.95 करोड़ घर बनाकर देने की घोषणा की है। मोदी सरकार ने साल 2022 तक सबको आवास देने का लक्ष्य तय किया है।

 Budget 2019: Government has proposed that 1.95 crore houses from FY 20-22 will constructed under PMAY.

मोदी सरकार ने देश में सबको घर देने की योजना पर सरकार गंभीरता से काम करने का लक्ष्य तय किया है। साल 2022 तक सरकार 1.95 करोड़ घर बनाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 114 दिनों में सबको घर बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि पहले जहां घर बनाने में 340 दिन लगते थे, अब सिर्फ 114 दिन में घर तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन मकानों में टॉयलेट और बिजली और रसोई गैस कनेक्शन की व्यवस्था होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अभी तक 26 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, 24 लाख को घर दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य 2022 तक हर किसी को घर देने का है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जल्द ही मकान मालिक और किराये पर रहने वालों के बीच वित्तीय रिश्तों को नज़र में रखकर एक नया कानून या रेग्युलेशन लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+