Budget 2019 : वित्त मंत्रालय समझा रहा बजट का मतलब, ऐसे जानें सबकुछ
बजट (Budget 2019) को लेकर आम लोगों के मन कई भ्रम रहते हैं। लोग इनकम टैक्स जैसी बात तो समझ जाते हैं, लेकिन बजट (Budget 2019) में ऐसी कई बातें होती हैं जो आम लोगों के फायदे की होती हैं, लेकिन लोग समझ नहीं पाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पहली वित्त मंत्रालय ने अच्छी पहल शुरू की है।
नई दिल्ली। बजट (Budget 2019) को लेकर आम लोगों के मन कई भ्रम रहते हैं। लोग इनकम टैक्स जैसी बात तो समझ जाते हैं, लेकिन बजट (Budget 2019) में ऐसी कई बातें होती हैं जो आम लोगों के फायदे की होती हैं, लेकिन लोग समझ नहीं पाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पहली वित्त मंत्रालय ने अच्छी पहल शुरू की है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने अपने twitter अकाउंट https://twitter.com/FinMinIndia पर बजट (Budget 2019) को लेकर एक सीरीज शुरू ही है। इसमें बताया जा रहा है कि कैसे लोग बजट (Budget 2019) में अपने फायदे की बात आसानी से समझें।

अपने बजट को जानिये (Budget 2019)
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने 'अपने बजट (Budget 2019) को जानिये' सीरीज शुरू की है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने अपने twitter हैंडल पर यह श्रृंखला चला रहा है। इसमें विभिन्न शब्दों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें केन्द्र सरकार के बजट (Budget 2019) की अहमियत, इसे बनाने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है। यह सीरीज करीब 15 दिनों तक चलेगी।
1 फरवरी को आएगा बजट (Budget 2019)
सरकार एक फरवरी को 2019-20 का अंतरिम बजट (Budget 2019) पेश करेगी। अगले कुछ महीने में आम चुनाव होने वाले हैं इसलिये इस बार अंतरिम बजट (Budget 2019) ही पेश किया जायेगा। चुनाव होने के बाद नई सरकार ही अंतिम बजट (Budget 2019) पेश करेगी।
लेखअनुदान से शुरू हुई सीरीज
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के twitter हैंडल पर मंगलवार को इस श्रंखला की शुरुआत की है। शुरू में बताया गया है कि आम बजट (Budget 2019) और लेखानुदान क्या होता है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने इसमें बजट (Budget 2019) के बारे में जानकारी देते हुये कहा है कि 'बजट केन्द्र सरकार के वित्तीय लेनदेन की जानकारी देने वाली सबसे विस्तृत रिपोर्ट है। इसमें सरकार को सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले राजस्व और विभिन्न गतिविधियों के लिये आवंटित व्यय की जानकारी होती है।'
आय और व्यय का अनुमान क्या होता है
इसमें कहा गया है कि बजट में सरकार के अगले वित्त वर्ष के आय और व्यय के अनुमान भी दिये जाते हैं, जिन्हें बजट (Budget 2019) अनुमान कहा जाता है। वित्त मंत्रालय के twitter हैंडल पर लेखानुदान के बारे में जानकारी देते हुये कहा गया है कि यह संसद की ओर से अगले वित्त वर्ष के एक हिस्से में किये जाने वाले खर्च की अग्रिम अनुमति देता है।












Click it and Unblock the Notifications