BSNL जल्द ही लाने वाला है 5जी, कंपनी ने शुरू कर दी है तैयारी
नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जल्द ही 4जी और 5जी सेवाओं के लिए सरकार की मंजूरी मिल सकती है। बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव के मुताबिक बीएसएनएल ने सरकार से 700 मेगाहर्ट्ज बैंड की इजाजत मांगी है। इसका इस्तेमाल करके बीएसएनएल भविष्य में 4जी और 5जी सेवाएं देने की योजना बना रही है।

बीएसएनएल ने टेलिकॉम विभाग से 700 मेगाहर्ट्ज एयरवेव की इजाजत मांगी है, ताकि 4जी सेवाएं दी जा सकें। अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि 5 मेगाहर्ट्ज के 6 स्लॉट पहले से ही 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में उपलब्ध हैं और हमने एक स्लॉट हमें दिए जाने की इजाजत मांगी है। उनके अनुसार बीएसएनएल चीन की एक कंपनी जेडटीई और फिनलैंड की कंपनी नोकिया के साथ पार्टनरशिप करके 5जी सेवाएं देने की योजना बना रही है।
बीएलएनएल के चैयरमैन अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार ग्रामीण और शहरी इलाकों में 5जी सेवा देने के लिए 700 मेगाहर्ट्ज, SUB-700 मेगाहर्ट्ज और बिना लाइसेंस वाले 2.5 गिगाहर्ट्स और 5.2 गिगाहर्ट्ज के बैंड का इस्तेमाल देश में इंटरनेट ऑफ थिंग (IoT) सेवाओं के लिए किया जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही 5जी और उसके बाद के प्रोग्राम्स के लिए समझौता कर सकती है। भारत में 2021-22 में 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications