BSNL करने जा रहा धमाकेदार वापसी, भविष्य की योजनाएं सुनकर दंग रह जाएंगे
BSNL Makeover: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की एक बार फिर से वापसी हो रही है। जिस तरह से बीएसएनएल ने बड़े बदलाव किए हैं उसकी वजह से बाजार में BSNL ने जबरदस्त वापसी करते हुए लोगों के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है।
दरअसल BSNL ने अपनी दरों में जबरदस्त कमी की है। कंपनी ने कम दरों वाले रिचार्ज की दरों में काफी कमी की है, जिसकी वजह से उपभोक्ता को BSNL काफी लुभा रहा है। छोटे रिचार्ज वाले तकरीबन 27 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकता है।कंपनी ने इस कदम के चलते लोग बीएसएनएल को एक बार फिर से अपना रहे हैं।

जियो-एयरटेल को टक्कर
हाल ही में जियो, एयरटेल ने अपने रिचार्ज के दाम को बढ़ा दिया था। ऐसे में BSNL के सस्ते रिचार्ज ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का काम किया है। यही वजह है कि BSNL के उपभोक्ताओं में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है।
4जी कवरेज में विस्तार
इसके साथ ही कंपनी ने नेटवर्क क्वालिटी बढ़ाने और 4G कवरेज का विस्तार करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही बीएसएनएल की 4G सेवा रोलआउट की निगरानी का काम सरकार खुद निगरानी कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि BSNL गुणवत्ता मानकों को पूरा कर रहा है।
साथ ही कंपनी एलन मस्क के स्टारलिंग के साथ साझेदारी करके भविष्य में बेहतर और किफायती सुविधाएं मुहैया कराने के विकल्प भी तलाश रही है।
टीसीएस के साथ करार
एशिया की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने ग्रामीण क्षेत्रों में 4G सेवाएं शुरू करने के लिए बीएसएनएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कदम से बीएसएनएल जियो और एयरटेल को कड़ी चुनौती देना चाहती है।
तेजस नेटवर्क की मदद
वहीं तेजस नेटवर्क जोकि नेटवर्किंग उत्पादों के डिजाइन और निर्माण के लिए जानी जाती है, वह बीएसएनएल की 4जी सेवाओं को रोलआउट करने में मदद कर रही है। तेजस नेटवर्क्स बीएसएनएल की विस्तार योजनाओं में काफी मदद कर सकती है।
शेयर बाजार में लिस्टेड दूरसंचार कंपनी एचएफसीएल ने अपने ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए बीएसएनएल के साथ करार किया है। इस करार से अपग्रेडेट नेटवर्क दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार में काफी मदद मिलेगी, जोकि ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में मदद करेगा।
एमटीएनएल का हो सकता है विलय
रिपोर्ट्स की मानें तो MTNL का संचालन BSNL को हस्तांतरित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो BSNL को MTNL के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। साथ ही बीएसएनएल को नए सिरे से खड़ा करने में मदद मिलेगी।
बजट में रिकॉर्ड फंड का आवंटन
केंद्र सरकार ने आम बजट में दूरसंचार परियोजनाओं और सरकारी दूरसंचार कंपनियों के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा 82,916 करोड़ रुपए, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की टेक्नोलॉजी को बेहतर करने और एक बार फिर से कंपनी के पुनर्गठन में खर्च होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के लिए विशेष रूप से 1 लाख करोड़ रुपए का आवंटन इसमे शामिल है।
यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड बैलेंस से 17,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है और इसका इस्तेमाल टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को मुआवजा, भारतनेट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसी योजनाओं के लिए किया जाएगा।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications