Jio के मुकाबले BSNL ने पेश किया सस्ता प्लान, मात्र 39 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ये सब

नई दिल्ली। निजी टेलिकॉम कंपनियों से मिल रही चुनौती के बाद बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को नया तोहफा दिया है। कंपनी ने जियो, एयरटेल, आइडिा जैसी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहद सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ और भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी इस प्लान को ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए। निजी कंपनियों के सस्ते और आकर्षक ऑफर्स की वजह से बीएसएनएल को काफी नुकसान हो रहा था, जिस के बाद कंपनी ने इस प्लान को पेश किया है।

 BSNL का 39 रुपए वाला प्लान

BSNL का 39 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल ने 39 रुपए का रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एटीडी वॉयस कालिंग के साथ-साथ पर्नलाइज्ड रिंग बैक टोन की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेली याा साप्ताहिक सीमा की कोई पाबंदी नहीं है। प्लान की वैधता 10 दिनों की है। 10 दिनों तक आप जितना चाहे उतनी बातें कर सकते हैं। कंपनी ने डेली यूज पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। ये प्लान केवल कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है, हालांकि दिल्ली और मुंबई के यूजर्स इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे।

39 रुपए के प्लान में खास

39 रुपए के प्लान में खास

  • बीएसएनएल के 39 रुपए के प्लान में प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान में यूजर्स को रोमिंग कॉल्स भी फ्री हैं।
  • इस प्लान में बंडल्ड डाटा सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
  • वहीं यूजर्स को कॉलर ट्यून मुफ्त में दिया जाएगा।
  • प्लान में डेली या हफ्ते की कोई सीमा नहीं है।

बीएसएनएल का 99 और 319 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल का 99 और 319 रुपए वाला प्लान

इससे पहले BSNL ने 99 और 319 रुपए वाले दो प्लान पेश किए थे, जिसमें यूजर्स को फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रहती है। 99 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 26 दिनों के लिए देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 319 के प्लान में 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+