15 जनवरी को खत्म हो जाएगा BSNL का धमाकेदार प्लान का ऑफर,5 रु के रोजाना खर्च में 3GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग
15 जनवरी को खत्म हो जाएगा BSNL का धमाकेदार प्लान का ऑफर,5 रु के रोजाना खर्च में 3GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग
नई दिल्ली, 14 जनवरी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स कल यानी 15 जनवरी से खत्म हो जाएंगे। बीएसएनएल के प्लान के साथ मिल रही अतिरिक्त वैधता का ऑफर कल से खत्म हो जाएगी। BSNL के लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अतिरिक्त वैधता प्रदान कर रहा है, लेकिन आपके पास आखिरी मौका है इस ऑफर का लाभ उठाने का।

BSNL का धमाकेदार प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के लॉग टर्म प्लान के साथ यूजर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है। BSNL के 2399 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है, लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। ये ऑफर 15 जनवरी, 2022 तक ही मिल रहा है। यूजर्स के पास ऑफर के साथ रिचार्ज करने के लिए आखिरी दिन बचे हैं। यानी कल के बाद आपको इस ऑफर पर 90 दिनों की वैधता का ऑफर नहीं मिलेगी।

इस प्लान के साथ मिल रहा है ऑफर
बीएसएनएल के लॉग टर्म प्लान 2399 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ 90 दिनों के अतिरिक्त वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ लोगों को 365 दिनों की वैधता के साथ 90 दिनों के अतिरिक्त वैधता मिलती है। आपको बिना किसी खर्च के 90 दिनों की अतिरिक्त खऱर्च के वैधता मिलती है। यानी आपको 2399 रुपए में आपको 365 दिन के बजाए 455 दिन की वैधता मिलती है। अगर आपको इस प्लान का लाभ चाहिए तो आपको कल इस प्लान को रिचार्ज करवाना होगा।

कितना डेटा
इस प्लान के साथ आपको 455 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा यानी कुल 1365 GB डेटा मिल रहा है। वहीं रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। BSNL का ये प्लान जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के प्लान पर भारी पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications