काम की खबर: नए साल में कंपनी ने चुपके से महंगे किए ये प्लान्स, घटाए ये अहम बेनिफिट्स

बीएसएनएल ने तीन और प्लान्स के बेनिफिट्स को कम कर दिया है। भले ही कंपनी ने उन प्लान्स पर पैसे नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन उन प्लान्स में मिलने वाली कई सुविधाओं को खत्म कर दिया है।

BSNL Revamps 3 Prepaid Plan in new year 2023 Reduces Benefits tariff hike

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। नए साल की शुरुआत में ही एक मोबाइल कंपनी ने तीन टैरिफों पर मिलने वाले फायदों को घटा दिया है। दरअसल, बीएसएनएल ने अपने 3G प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर दिया है। यहां नहीं बीएसएनएल के कर्मचारी पहले से ही 4जी सर्विस मिलने का महीनों से इंतजार कर रहे हैं।

ये तीन प्लान हुए महंगे

ये तीन प्लान हुए महंगे

बीएसएनएल ने तीन और प्लान्स के बेनिफिट्स को कम कर दिया है। जिसके बाद भले ही कंपनी ने उन प्लान्स पर पैसे नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन उन प्लान्स में मिलने वाली कई सुविधाओं को खत्म कर दिया है। बीएसएनएल ने जिन तीन प्लान्स के बेनिफिट्स कम किए हैं, उसमें 269 रुपये, 499 रुपये और 799 रुपये के प्लान्स शामिल हैं।इससे पहले भी टेल्को ने कई अन्य प्लान्स के साथ भी ऐसा किया था।

269 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

269 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

269 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा + डेली 100 एसएमएस + बीएसएनएल ट्यून्स + इरोस नाउ सर्विसेज और हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विस के साथ-साथ चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस + लोकधुन + जिंग और अधिक गेमिंग बेनिफिट्स के साथ आता है। प्लान अब 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए आता है। हालांकि पहले इस प्लान की कुल वैलिडिटी 30 दिनों की थी।

499 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

499 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

बीएसएनएल का 499 रुपये का प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। अतिरिक्त बेनिफिट्स हैं, जिनमें बीएसएनएल ट्यून्स, ज़िंग और गेमिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। इस प्लान की वैलिडिटी अब 75 दिनों की है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की थी। फिर दिसंबर 2022 में वैलिडिटी घटाकर 80 दिन कर दी गई। इसके बाद इस साल इसे और भी कम कर दिया गया।

769 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

769 रुपये प्लान के नए बेनिफिट्स:

बीएसएनएल के 769 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ डेली 2GB डेटा + इरोस नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस + हार्डी मोबाइल्स गेम सर्विस के साथ-साथ और भी बहुत सारे बेनिफिट्स हैं। प्लान की अब कुल वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी पहले वैलिडिटी 90 दिनों की मिलती थी।

ये ब्रॉडबैंड प्लान्स भी किए बंद

ये ब्रॉडबैंड प्लान्स भी किए बंद

इन सब के इतर बीएसएनएल ने 1 जनवरी, 2023 से ग्राहकों के लिए अपने सुपर-किफायती ब्रॉडबैंड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इन प्लान में दो 275 रुपये और 775 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। ये सभी प्लान 2022 के स्वतंत्रता दिवस के समय पेश किए गए थे। इन ब्रॉडबैंड प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती थी। बीएसएनएल के 275 रुपये वाले दोनों प्लान के साथ 3.3TB टोटल डाटा मिलता था, जो कि 75 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे।

Recommended Video

      5G Launch in India: Reliance Jio ने बताया कितना होगा खर्च | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+