BSNL का धमाकेदार प्लान, एक बार कराए रिचार्ज, सालभर करें अनलिमिटेड बातें 600GB डेटा भी
BSNL का धमाकेदार प्लान, सालभर करें जीभर कर अनलिमिटेड बातें 600GB डेटा भी
नई दिल्ली। अगर आप बार-बार रिचार्ज करवाने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। बीएसएनएल आपके लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल बंपर प्लान लेकर आया है। इस प्लान में यूजर्स को न केवल लॉग टर्म रिचार्ज की सुविधा मिलती है बल्कि यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का ऑफर मिलता है। इस प्लान को रिचार्ज करवा कर आप बार-बार रिचार्ज करवाने का झंझट नहीं रहेगा।

BSNL का बेहतरीन प्लान
भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का ऑफर मिल रहा है। जो लोग लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा वाले प्लान की सर्च कर रहे हैं उनके लिए ये प्लान बेस्ट है। इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को सालभर फ्री कॉलिंग और 600 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है।

1999 रुपए में सालभर करें जी-भर का बातें
बीएसएनएल का ये लॉग टर्म प्लान 1999 रुपए है, जिसमें लोगों को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा का प्लान मिलता है। इसकी वैधता 365 दिनों की हैं, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 600 जीबी डेटा का भी ऑफर मिल रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान में डेली यूज की लिमिट भी नहीं दी गई है। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा रोजाना सौ एसएमएस की भी सुविधा मिलती है।

ये भी नया प्लान पेश
1999 रुपए के सालाना वैधता वाले प्लान के अलावा बीएसएनएल ने 447 रुपए का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 जीबी डेटा के साथ-साथ 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी डेली लिमिट तय नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications