BSNL ने इस दमदार प्लान को दोबारा मार्केट में उतारा, 3 GB डेटा के साथ मिलेंगी कई सर्विस
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल-फिलहाल अपने प्रीपेड प्लान में कई बदलाव किए हैं। टेलीकॉम कंपनियों में मची होड़ के बीच इस सरकारी कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई धमाकेदार प्लान दिए हैं। इस बीच, बीएसएनएल ने अपने एक पुराने प्लान को ग्राहकों के लिए दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें कई खास सर्विस मिल रही हैं।

1999 के प्लान को किया दोबारा शुरू
BSNL ने भी प्राइस वॉर में बने रहने के लिए कई तरह के प्लान्स पेश किए हैं। कंपनी ने बेहद सस्ते प्लान पेश किए हैं, जिसमें आपको भरपूर डेटा मिल रहा है। वहीं, 1999 रु वाले प्लान को कंपनी दोबारा लेकर आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल 1999 रु के प्रीपेड प्लान में अपने ग्राहकों को रोजाना 250 मिनट की कॉलिंग (दिल्ली-मुंबई) दे रहा है।

3 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा
साथ ही कंपनी 3 जीबी डेटा रोजाना दे रही है। हाईस्पीड डेटा खत्म होने के बाद ग्राहक 80 केबीपीएस की स्पीड से ब्राउज कर पाएंगे। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री PRBT और सोनी LIV का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। ये सब्सक्रिप्शन 365 दिनों के लिए वैध होगा। वहीं, 998 रु के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को 240 की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा रोज मिलेगा।

बीएसएनएल के 997 रु के प्लान में भी 3 जीबी डेटा रोजाना
बीएसएनएल के 997 रु के प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों के लिए रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ-साथ 250 की कॉलिंग ऑफर कर रही है। इस प्लान की वैधता 180 दिन है। वहीं, 365 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 365 दिनों की होगी। हालांकि, इस प्लान के तहत बाकी के फायदे दो महीने (60 दिन) के दौरान ही मिलेंगे। कंपनी ने इसके अतिरिक्त 399 वाले प्लान में भी बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ग्राहकों को रोजाना एक जीबी डेटा मिलेगा।

97 रु वाला प्रीपेड प्लान भी फिर से शुरू
इसके साथ ही इस प्लान के तहत ग्राहक को रोजाना 100 एसएसएस भी मिलेगा। कंपनी इस प्लान के साथ मुफ्त पीआरबीटी की सुविधा भी दे रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 97 रु के प्रीपेड प्लान को भी दोबारा शुरू किया है। हालांकि, ये प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इसके तहत रोजाना 2 जीबी डेटा और 250 मिनट की कॉलिंग मिल रही है। इस पैक की वैधता 18 दिन है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications