BSNL का ये बेहतरीन प्लान आते ही मार्केट में छा गया, 199 रुपये के मंथली खर्च में 15 महीने की वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास आपके लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जो इन दिनों बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रहा है। इस प्लान में आपको 455 दिन वैलिडिटी के साथ 3GB डेटा रोजाना मिलता है।

BSNL

BSNL Recharge Plans: नेट रिचार्ज के अलग-अलग कंपनियों के अनगिनत प्लान के बीच कम दाम में अधिक डेटा और वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। ऐसे में हमारे पास आपके लिए एक ऐसा प्लान है, जिसमें कम दाम में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। दरअसल, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास आपके लिए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें एक प्लान ऐसा भी है जो बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रहा है।

यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है BSNL का ये प्लान
बीएसएनएल का 2,998 रुपए का ये रिचार्ज प्लान यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस रिचार्ज में आपको 455 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेटा रोजाना मिलता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन फ्री मिलेंगे। एक और खास बात यह है कि इस प्लान में आपको Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

करीब 199 रुपये के मंथली खर्च में मिल सकता है बेहतर प्लान
अगर आप कोई ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ हो, तब आपके लिए यह एक बेहतर प्लान साबित हो सकता है। इस प्लान के तहत एक बार रिचार्ज करने पर आपको 455 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जोकि 15 महीने से अधिक की है। अगर मंथली प्लान के हिसाब से देखा जाए तो करीब 199 रुपये के खर्च में आप एक बेहतर प्लीन खरीद सकते हैं, जोकि आपको हर महीने के रिचार्ज से मुक्त कर सकता है।

6 महीने की वैलिडिटी चाहिए तो इस प्लान को चुनें
इसके अलावा बीएसएनएल का 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाला रिचार्ज प्लान भी काफी पसंद किया जा रहा है। मात्र 397 रुपए के इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। डेली डेटा खत्म होने पर 40Kbps की स्पीड से आपका नेट चलता रहेगा। यह प्लान उपभोक्ताओं को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रहा है। इस प्लान में आपको एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी मिलता है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि प्लान में मिलने वाली सेवाओं का उपयोग केवल 60 दिन तक ही किया जा सकेगा।

Recommended Video

      Metaverse: एक ऐसा Virtual World जहां आप नहीं होंगे, फिर भी रहेगी आपकी मौजूदगी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+