Bsnl Offer: रिलायंस जियो को टक्कर देगा BSNL का 249 रुपए का ये प्लान

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस Bsnl Offer से ग्राहकों को तो फायदा होगा ही, साथ ही कंपनी को भी फायदा होगा। इस ऑफर के जरिए कंपनी अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देना चाहती है।

249 रुपए का ऑफर

249 रुपए का ऑफर

बीएसएनएल का यह ऑफर सिर्फ 249 रुपए का है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। कंपनी के इस ऑफर की वैधता 28 दिनों की है। अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आप इस ऑफर का लाभ 25 अक्टूबर तक उठा सकते हैं। कंपनी ने अपने इस ऑफर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ट्वीट के जरिए भी दी है।

429 रुपए का प्लान

429 रुपए का प्लान

कुछ समय पहले ही बीएसएनएल ने 429 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया था, जिसमें ग्राहकों को 90 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती हैं और रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। कंपनी का यह प्लान पूरे देश में लागू है, लेकिन केरल सर्किल में इसका फायदा नहीं मिल सकता है। इस तरह देखा जाए तो हर महीने आपको महज 143 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं और बदले में मुफ्त कॉल और डेटा मिल रहा है।

ये प्लान दे रहे हैं टक्कर

ये प्लान दे रहे हैं टक्कर

अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके लिए एयरटेल का भी एक खास प्लान है। इस प्लान की कीमत 345 रुपए है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं दूसरी ओर 309 रुपए के रिचार्ज में अनिलमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+