BSNL के ग्राहकों को 1 जून से मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
बीएसएनएल अपने प्लान में लगातार कोई न कोई बदलाव कर रही है, जिससे वह अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक इंटरनेट डेटा मुहैया करा सके और अन्य टेलिकॉम कंपनियों से टक्कर ले सके।
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने कुछ पोस्टपेड प्लान में सुधार किया है और इसके तहत मिलने वाली नई सुविधाएं 1 जून से शुरू हो जाएंगी। इसकी पुष्टि केरलाटेलिकॉमडॉटइंफो (Keralatelecom.info) की रिपोर्ट से हुई है। हालांकि, अभी तक बीएसएनएल ने अपने प्लान में किए जाने वाले इन बदलावों के बारे में अपनी वेबसाइट पर कोई बदलाव नहीं किया है।

कंपनी के 1125 रुपए के पोस्टपेड प्लान में अभी तक 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा था, लेकिन अब इसके तहत 20 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, कंपनी के 1525 रुपए के जिस पोस्टपेड प्लान में 20 जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा था, अब उस प्लान में 30 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह ऑफर कंपनी के प्रमोशनल ऑफर के तहत दिया गया है।
इन दोनों ही प्लान के तहत अनलिमिटेड लोक और एसटीडी कॉल्स मिलेंगी। इसके अलावा 250 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल अपने प्लान में लगातार कोई न कोई बदलाव कर रही है, जिससे वह अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक इंटरनेट डेटा मुहैया करा सके और अन्य टेलिकॉम कंपनियों से टक्कर ले सके।












Click it and Unblock the Notifications