BSNL चौक्का: सबसे धांसू ऑफर, सिर्फ 5 रुपए में रोजाना 4 जीबी इंटरनेट डेटा

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने गुरुवार को एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसके तहत आपको ढेर सारा इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। कंपनी के इस ऑफर के तहत आपको रोजाना 4 जीबी 3जी डेटा मिलेगा।

क्या है ऑफर

क्या है ऑफर

कंपनी ने 444 रुपए का एक खास ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत आपको रोजाना 4 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस ऑफर को कंपनी ने 'बीएसएनएल चौक्का' नाम दिया है। यह इंटरनेट डेटा 3जी डेटा होगा। इस पैक की वैलिडिटी 90 दिनों की है, यानी 90 दिनों तक रोजाना आपको 4 जीबी 3जी इंटरनेट डेटा बिल्कुल फ्री मिलेगा।

सिर्फ 5 रुपए में रोजाना 4 जीबी

सिर्फ 5 रुपए में रोजाना 4 जीबी

इस ऑफर को अगर ध्यान से देखा जाए तो आपको रोजाना सिर्फ 5 रुपए खर्च करके 4 जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा है। दरअसल, 444 रुपए के इस पैक की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से आपको एक दिन के लगभग 5 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। अभी तक किसी भी कंपनी की तुलना में यह ऑफर सबसे अधिक इंटरनेट डेटा दे रहा है।

सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए

सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए

बीएसएनएल का ये धांसू ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। माना जा रहा है कि अपने इस स्पेशल टैरिफ वाउचर की मदद से बीएसएनएल रिलायंस जियो और अन्य टेलिकॉम कंपनियों को तगड़ी टक्कर देगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले बीएसएनएल ने ऐसा ही ट्रिपल ऐस ऑफर शुरू किया था, जो 333 रुपए का था। उस ऑफर में रोजाना 3 जीबी डेटा की पेशकश की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+