BSNL धमाका: अब सिर्फ 7 रुपये में मिलेगा 1GB डाटा, 16 रुपये में 2GB
नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में जारी सस्ते टैरिफ पेश करने की होड़ में भारत संचार निगम लिमिटेड, यानी बीएसएनएल ने आज छलांग लगाते हुए दो धमाकेदार डाटा मिनी पैक लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल का पहला प्लान जहां रुपये का वहीं दूसरा प्लान 16 रुपये का है। इन दोनों ही प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को हाई स्पीड 3G इंटरनेट डाटा दे रहा है।

सिर्फ 7 रुपये में 1GB डाटा
बीएसएनएल ने अपने दोनों मिनी डाटा पैक को लॉन्च करते हुए बताया कि यूजर्स को सिर्फ 7 रुपये के रिचॉर्ज में 1GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन होगी। वहीं दूसरे प्लान में यूजर्स को 16 रुपये में 2GB डाटा दिया जाएगा। बीएसएनएल ने बताया कि इस प्लान की वैलिडिटी भी 1 दिन की होगी।

बीएसएनएल का मैक्सिमम प्लान
बीएसएनएल ने इससे पहले 999 रुपये में अपना मैक्सिमम प्लान लॉन्च किया था। 999 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 181 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। 1GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 181 महीने तक लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री मिलेगी। बीएसएनएल इस प्लान में 181 दिनों तक हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी दे रहा है।

दिल्ली-मुंबई कॉल करने पर देने होंगे पैसे
बीएसएनएल के इस प्लान में भले ही रोमिंग कॉलिंग फ्री है लेकिन अगर आप दिल्ली या मुंबई में रोमिंग में हैं तो आपको 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बीएसएनएल का ये प्लान, नार्थ इस्ट, जम्मू-कश्मीर और असम सर्किल के यूजर्स के लिए नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications