BSNL का नया धांसू प्लान: रोजाना मिलेगा 3GB डेटा-अनलिमिटेड कॉलिंग और 180 दिन की वैलिडिटी, जानिए कीमत

नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर की सभी बड़ी कंपनियां लगातार खास ऑफर के जरिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसी बीच सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए नया लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत बीएसएनएल ग्राहकों को 3 जीबी डेटा के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 180 दिनों की वैलिडिटी भी मिलेगी। इसमें एसएमएस (SMS) की सुविधा भी शामिल हैं। इस लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान के लिए ग्राहकों को कितनी कीमत चुकानी होगी, बताते हैं आगे।

बीएसएनएल लाया नया लॉन्ग टर्म प्लान

बीएसएनएल लाया नया लॉन्ग टर्म प्लान

बीएसएनएल का ये नया प्रीपेड प्लान 997 रुपये का है। जिसमें कंपनी ग्राहकों को अपने नेटवर्क के साथ-साथ दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देगी। रोमिंग में भी कॉलिंग की ये सुविधा लागू होगी। 180 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3 जीबी डेटा के मिलेगा। वहीं डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स की इंटरनेट की स्पीड 80Kbps हो जाएगी। यूजर को डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। ये प्लान 10 नवंबर से एक्टिव हो चुका है यानी बीएसएनएल ग्राहक इसका फायदा अब उठा सकते हैं।

997 रुपये वाले इस प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

997 रुपये वाले इस प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

997 रुपये वाले बीएसएनएल के इस प्लान के जरिए कंपनी जियो के 999 रुपये, एयरटेल के 998 रुपये और वोडाफोन के 999 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को टक्कर देना चाहती है। इस प्लान का फायदा सभी बीएसएनएल टेलीकॉम सर्कल में मिलेगा। प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैलिडिटी 180 दिन है।

जियो-एयरटेल-वोडाफोन के बाद अब बीएसएनएल लाई ये प्लान

जियो-एयरटेल-वोडाफोन के बाद अब बीएसएनएल लाई ये प्लान

इससे पहले बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए बेहद खास ऑफर भी लेकर आ चुकी है। कंपनी ने इस ऑफर में अपने यूजर्स को कॉलिंग के लिए पैसे देने का ऐलान किया था। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को हर 5 मिनट या उससे ज्यादा की वॉइस कॉलिंग पर 6 पैसे देने की घोषणा की थी। कंपनी के इस ऑफर के तहत जो भी बीएसएनएल यूजर 5 मिनट या इससे ज्यादा की कॉलिंग करेंगे उनके अकाउंट में 6 पैसे अपने आप जुड़ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:- BSNL का अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा, 5 मिनट तक बात करने पर मिलेंगे इतने पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+